पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, चार गिरफ्तार

लखनऊ में बक्से में मिली थी युवक की लाश, पुलिस ने हत्या का किया खुलासा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थानाक्षेत्र में लकड़ी के बक्से में मिली युवक की लाश और हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। बाद में शव को लकड़ी के बक्से में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका समेत चार लोगों को पकड़ा है, जिनमे एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक ने पत्रकारों को बताया कि थाना दुबग्गा छन्दोइयाखेड़ा, निकट हरि मस्जिद निवासी कविता ने सोफिया बानो और अन्य लोगों पर पति रामकिशोर की हत्या कर शव छिपाने की तहरीर दी थी। पुलिस की चार टीमें मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने इस दौरान सूफियान बानो, मुन्ना, मो. इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी भी पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से आलाकत्ल एवं घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया।

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता ये खबर भी पढ़े : संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता

अभियुक्त सूफिया बानो ने पूछताछ में बताया कि रामकिशोर वाल्मीकि से उसके पिछले करीब चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। दो वर्ष पूर्व दोनों ने निकाह कर लिया और साथ रहने लगे थे। इसी दौरान उसके संबंध एक अन्य युवक मुन्ना से भी हो गये, जिसकी जानकारी रामकिशोर को हो गई। वह विराेध करने लगा। इतना ही नहीं, रामकिशाेर अपनी पहली पत्नी कविता देवी के पास पुनः आने-जाने एवं उसे खर्चा देने लगा, जिसका वह विरोध करने लगी। इसे लेकर दाेनाें में आए दिन विवाद हाेने लगा। इसके बाद मैंने प्रेमी मुन्ना, उसके साथी मो. इकबाल उर्फ बसीर अहमद के साथ मिलकर पति रामकिशाेर की हत्या की योजना बना ली। 14 सितंबर की रात जब घर में रामकिशोर सो रहे थे, तभी मैंने प्रेमी और उसके दोस्त को बुला लिया। सोते समय दोनों ने चाकू से हमला कर रामकिशोर की हत्या कर दी।

घटना के बाद मैंने अपने नाबालिग पुत्र को बुलाया, फिर हम सभी ने शव को लकड़ी के बाक्स में रखकर घर में छिपा दिया। 15 सितंबर की रात को ई-रिक्शा लोडर में रखकर कनकहा के पास भावाखेड़ा नहर पुलिया के नीचे सबूत मिटाने के उद्देश्य से फेंक दिया था। इसके बाद जब यह पता चला कि पुलिस ने राम किशाेर का शव बरामद कर लिया और पुलिस भी उन तक पहुंच जाएगी ताे वह छिपकर रहने लगे थे। आज वह सभी लखनऊ छाेड़कर जाने वाले थे, तभी पकड़े गये। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। नाबालिग काे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान