संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते शुक्रवार की देर रात एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी।पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश में जुट गयी हैं।मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते शुक्रवार की देर रात 17वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी।पिता ने बताया काफी खोजबीन के बाद भी लापता बेटी का पता नही चल सका।प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया पीड़ित पिता के द्वारा दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी गयी हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
