दो दिवसीय दौरे पर यूपी आएंगे नितिन नवीन, चुनावी मुद्दों पर हो सकती चर्चा

21 व 22 सितम्बर को दो दिवसीए उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 व 22 सितम्बर को दो दिवसीए उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष के दौरे को अहम माना जा रहा है। नितिन नवीन 21 सितम्बर को मेरठ पहुंचेंगे। वह दो दिवसीए प्रवास के दौरान चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न संगठनात्मक बैठकों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और युवा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा वह ऐतिहासिक स्थलों और प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

भाजपा कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ पहुंचकर सबसे पहले इंडियन नेशनल आर्मी शहीद स्मारक एवं उपवन में अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके उपरांत वे पूर्वान्ह 11.30 बजे स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित विशाल 'युवा सम्मेलन' को संबोधित करेंगे। दोपहर 01.45 बजे वह सुभारती विश्वविद्यालय में ही पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केन्द्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं द्वितीय पाली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठकर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

जिला केमिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित ये खबर भी पढ़े : जिला केमिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

वहीं दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष मेरठ में क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं समाज के विशिष्ट नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदि में दर्शन पूजन करेंगे। फिर वह सहारनपुर पहुंचकर एक पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे।

सहारनपुर में 02.15 बजे पश्चिम क्षेत्र के पूर्व सांसदों व विधायकों से संवाद करेंगे, जिसके तुरंत बाद प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों तथा जिला महामंत्रियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। सायंकाल सिद्धपीठ शाकुम्भरी देवी मंदिर में मां भगवती की पूजा अर्चना करेंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान