राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,कोटेदार पर मनमानी व धमकी देने के आरोप

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

मो. तलहा हसन

मितौली-खीरी,19 सितम्बर(तरुणमित्र)। लखीमपुर खीरी की तहसील मितौली क्षेत्र के ग्राम जमुनिया शाहबाज में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में मनमानी करने, राशन न देने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। 
 
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत में सावित्री देवी पत्नी विजय पाल के नाम कोटा संचालित है। आरोप है कि राशन लेने पहुंचने वाले ग्रामीणों को कई बार राशन नहीं दिया जाता। जब ग्रामीण इसको लेकर सवाल करते हैं तो कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और मारपीट की धमकी दी जाती है। 
 
मामले को लेकर ग्रामीणों ने मितौली तहसील स्थित संबंधित कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां भी उनकी समस्या का तत्काल समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
 
ग्रामीणों ने मांग की है कि राशन वितरण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को समय से निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे,उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान