वाराणसी: गार्डो और बाउंसरों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक की मौत

किशोर पर्यटक के मौत के बाद सियासत भी गरम,कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नमोघाट पर रविवार को मामूली विवाद में गार्डों और बाउंसरों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,जिसमें एक किशोर पर्यटक की अस्पताल में मौत हो गई।

मृत पर्यटक की पहचान जनपद सोनभद्र निवासी 17 वर्षीय राजेंद्र उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। इस मामले में आदमपुर पुलिस ने चार सुरक्षाकर्मियों सहित संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

उधर, मारपीट और पर्यटक की मौत के बाद नगर में सियासत भी उबलने लगी है। कांग्रेस ने इस प्रकरण को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मिली जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद से पर्यटकों का एक समूह रविवार को सुबह ताजी हवा और गंगा दर्शन के लिए नमो घाट पहुंचा था।

सभी पर्यटक मुख्य प्रवेश द्वार से घाट के भीतर जाने लगे तो वहां ड्यूटी पर मौजूद निजी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस बात को लेकर पर्यटकों और गार्डो में विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सुरक्षा गार्डों ने अपने अन्य साथियों और निजी बाउंसरों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पर्यटकों को लाठियों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान सोनभद्र निवासी किशोर राजेंद्र उर्फ चिंटू को बाउंसरों ने जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से सिर व छाती पर प्रहार किए। गंभीर चोटें आने के कारण राजेंद्र लहूलुहान होकर सीढ़ी पर गिर गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल पर्यटकों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र उर्फ चिंटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का आपातकालीन वार्ड में इलाज जारी है।

इस संबंध में आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित बाउंसरों की शिनाख्त की गई।

मृत किशोर के परिवार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में चार लोगों गार्डों समेत सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के टेंडर मालिक को भी हिरासत में लिया गया है। टेंडर मालिक से पूछताछ चल रही है।

इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने सोशल मीडिया के अधिकृत अकाउंट एक्स पर सरकार को घेरा हैं । प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा है कि काशी के 'नमो घाट' पर सोनभद्र से आए श्रद्धालुओं और टूरिस्ट के साथ सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसरों ने जो बर्बरता की, वह बहुत शर्मनाक और निंदनीय है।

इस हिंसक हमले में एक बेगुनाह किशोर की जान चली गई, और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। अब, जब बनारस में सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी यूपी पुलिस से छीनकर 'गुजरात' की प्राइवेट कंपनियों को दी जाएगी, तो वे उस राज्य के लोगों और काशी के निवासियों के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार करेंगे।

बाबा विश्वनाथ की नगरी गुजरात की कंपनियों के लिए 'वसूली और ठगी' का अड्डा बन गई है। क्या यूपी पुलिस अब सिर्फ मूकदर्शक बनी रहेगी?

इस जघन्य हत्याकांड के अपराधियों पर तुरंत हत्या का आरोप लगाया जाना चाहिए, उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए, और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सरकार से यह भी मांग है कि पीड़ित परिवार को तुरंत उचित आर्थिक मदद (मुआवजा) दी जाए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अटल की पुण्यतिथि पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, केशव ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

कौशाम्बी। जिले के मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि...
उत्तर प्रदेश 
अटल की पुण्यतिथि पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, केशव ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया सावन मास के सोमवारों पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर स्कूल,कॉलेजों,महाविद्यालयों में अवकाश घोषित

विद्युत क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में एकजुट होने का आह्वान

54वें स्थापना दिवस पर सार्वजनिक विद्युत व्यवस्था की रक्षा का संकल्प लखनऊ। ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के 54वें स्थापना...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में एकजुट होने का आह्वान

बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे शराब, चार गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नैनी पुलिस टीम ने रविवार को शराब के अवैध कारोबार करने के मामले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे शराब, चार गिरफ्तार

न्यू एंजिल्स स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ

प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को...