यूपी की बिजली व्यवस्था संकट की ओर, शीर्ष प्रबंधन पर मनमाने फैसलों का आरोप

सीएम के निर्देशानुसार बिजली कर्मी निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए सतत प्रयास, किंतु प्रबंधन संवाद के लिए भी तैयार नहीं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि भीषण गर्मी के इस दौर में जब उत्तर प्रदेश में विद्युत मांग देश में सर्वाधिक स्तर पर पहुंच चुकी है, ऐसे समय में पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन का बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं के प्रति असहिष्णु, एकतरफा एवं मनमाना रवैया प्रदेश की बिजली व्यवस्था को गंभीर संकट की ओर धकेल रहा है।

संघर्ष समिति ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं को उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया है। बिजली कर्मी कठिन परिस्थितियों में लगातार दिन-रात कार्य कर रहे हैं ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 अन्तरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  अन्तरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

इसके बावजूद संघर्ष समिति ने गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं से संवाद तक करने को तैयार नहीं है। कर्मचारियों द्वारा बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु अनेक व्यावहारिक एवं सकारात्मक सुझाव दिए गए, लेकिन प्रबंधन उन पर चर्चा करने के बजाय उत्पीड़नात्मक रवैया अपनाए हुए है।

संघर्ष समिति ने कहा कि आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने तथा विद्युत मांग में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि पावर कॉरपोरेशन का शीर्ष प्रबंधन एवं अध्यक्ष तत्काल टकरावपूर्ण रवैया छोड़कर संघर्ष समिति के साथ सकारात्मक संवाद प्रारंभ करें तथा कर्मचारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठकर बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें।

संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारी एवं अभियंता देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। कर्मचारियों की योग्यता, अनुभव और कार्यक्षमता पर कोई प्रश्नचिह्न नहीं है, किंतु वर्तमान प्रबंधन ने कभी भी कर्मचारियों को विश्वास में लेने का प्रयास नहीं किया। वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग जैसे मनमाने निर्णय लागू किए गए तथा 20-25 वर्षों का अनुभव रखने वाले संविदा कर्मियों को कार्य से बाहर कर दिया गया। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि उपभोक्ता आज परेशान है और उसे यह तक स्पष्ट नहीं है कि उसकी समस्या का समाधान कौन करेगा।

संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि बिजली कर्मचारी एवं अभियंता उपभोक्ताओं के हित में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु हमेशा सकारात्मक सहयोग देने के लिए तैयार हैं, किंतु प्रबंधन सहयोग और संवाद के स्थान पर उत्पीड़न का रास्ता अपना रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यक है कि सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां तत्काल वापस ली जाएं तथा कर्मचारियों को विश्वास में लेकर उपभोक्ताओं के व्यापक हित में कार्य किया जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़