भूल भुलैया व खोखो में जल रही बिजली के कारण नहीं मिल पा रहा लोड - सीएमएस
फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर विद्युत लोड कम होने के कारण नही हो पा रहे एक्सरे व सीटी स्कैन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर लगी सीटी स्कैन मशीन जो कई दिनों से बन्द पड़ी हुई है। एवं उसी परिसर में लगी एक्सरे मशीन भी विद्युत लोड कम होने के कारण चल नहीं पा रही। जिसके कारण मरीजो व उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिसके सम्बन्ध में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन जैन से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में बने अटल पार्क के अन्दर विकास प्राधिकरण द्वारा चलने वाली भूल भुलैया में अस्पताल की लाइट से कनेक्शन कर लिया गया है, वही परिसर में रखे अवैध खोखे वालो ने भी बिजली कनेक्शन अस्पताल की लाइट से ही कर लिया है। जिसके कारण एक्सरे मशीन व सीटी स्कैन मशीन को लोड नही मिल पा रहा है।
ये खबर भी पढ़े : डीएसीपी विवाद पर बीएचयू को एनसीआईएसएम का नोटिस, 25 जून को दिल्ली में व्यक्तिगत सुनवाईजिसके कारण मशीनें काम नही कर पा रही। जिसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व नगर मजिस्ट्रेट को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया था। जिसको लेकर उन्होंने अस्पताल की लाइट से खोखो की लाईट को हटवाने को कह दिया है। और इसी के चलते खोखो के अवैध कनेक्शनों को कटवा दिया गया है। उम्मीद है, कि अब एक्सरे मशीन को सही लोड मिलने लगेगा और रोगियों को उसका लाभ उपलब्ध हो सकेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
