नहर में मिले दो शवों की हुई शिनाख्त, एक महराजगंज और दूसरा कृष्णानगर का निवासी
26 अगस्त को कनौसी पुल के पास नहर से बरामद हुए थे दोनों शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे
लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में कनौसी पुल के पास नहर से बरामद दो शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों शव 26 अगस्त 2026 को नहर से बरामद किए गए थे। मौके पर पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया था और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे।
पुलिस के अनुसार, एक शव की पहचान हरिओम गौड़ (करीब 32 वर्ष) पुत्र बिशंभर, निवासी शनिचरहिया बाजार, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। हरिओम लखनऊ में पेंटिंग का काम करता था। पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह अत्यधिक शराब का सेवन करता था। मृतक के परिजन मोर्चरी हाउस में मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़े : हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्यौहार, बाजार गुलजार, बस व रेलवे स्टेशन पर है भारी भीड़दूसरे शव की पहचान प्रिंस रावत (करीब 21 वर्ष) निवासी कनौसी, थाना कृष्णानगर, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस 24 अगस्त की शाम घर से सामान लेने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना कृष्णानगर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
27 अगस्त को प्रिंस रावत के परिजनों ने नहर से बरामद शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
