परिवहन मंत्री ने हॉफ मैराथन को दिखायी हरी झंडी
बोले, मैराथन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम
लखनऊ। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने सोमवार को 1090 चौराहे पर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए हाफ मैराथन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैराथन की शुरूआत ईसा से 500 वर्ष पूर्व यूनान में वहां के सैनिकों ने जीत के उत्साह को जताने के लिए की थी। उस समय वहां के सैनिकों द्वारा लगभग 42.195 किमी0 की दौड़ लगाई थी। आज आप सबने भारत में फैली एक ऐसी समस्या के समाधान के लिए, जागरूकता के लिए लखनऊ की धरती पर मैराथन दौड़ के लिए इकट्ठा हुए।
समरसता सेवा संस्थान द्वारा आयोजित यह हॉफ मैराथन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह आयोजन न केवल लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि समाज में जागरूकता पैदा करने में भी मदद करता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
