शुक्रवार से नगर निगम में समाधान दिवस, मेयर और नगर आयुक्त सुनेंगे समस्याएं

 शुक्रवार से नगर निगम में समाधान दिवस, मेयर और नगर आयुक्त सुनेंगे समस्याएं

लखनऊ। नगर निगम की तरफ से आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। समाधान हर महीने पहले शुक्रवार को किया जाता है। त्रिलोकनाथ सभागार, नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार लोगों की शिकायत सुनेंगे।

जीआईएस सर्वेक्षण के बाद कई लोगों द्वारा कर निर्धारण को लेकर आपत्तियां जताई गई थीं। ऐसे मामलों के समाधान के लिए जीआईएस कंपनी के प्रतिनिधि भी इस संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेंगे। जलकल, सफाई, सड़क की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, और अन्य समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के सभी आठ जोन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। 

इस दौरान समस्या का तुरंत समाधान करने की भी जोर रहेगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि 2 मई को लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान उससे जुड़े कागज भी जरूर लेकर आएं। ताकि मौके पर ही उनकी शिकायत का समाधान किया जा सके। नगर आयुक्त ने कहा कि यह समाधान दिवस केवल समस्याओं के निस्तारण तक सीमित नहीं, बल्कि यह जनता और प्रशासन के बीच संवाद और भरोसे की एक महत्वपूर्ण कड़ी भी है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की
भाेपाल । आज 3 मई, शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय प्रमोद महाजन की पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी को...
आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कलमकारों को दी बधाई
एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों पर किया बड़ा प्रहार
आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ग्वालियर प्रवास पर
डेटा मसले पर ट्रंप प्रशासन जिला अदालत के आदेश के खिलाफ पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
आज उप मुख्‍यमंत्री राजेन्द्र शुक्‍ल जबलपुर प्रवास पर
आज विदिशा जिले को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  देंगे विकास कार्यों की सौगात