बंद पड़े मकान में ताला तोड़कर चोरी
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में बंद मकान में चोरी हो गई। सोमवार तड़के चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। घर में रखा कीमती सामान समेट कर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी मड़ियांव ने बताया अशोक विहार कॉलोनी मड़ियांव के रहने वाले अर्पित पुत्र माया प्रकाश वाजपेयी प्राइवेट जॉब करते हैं। अर्पित दो दिन के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। तभी सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। अलमारी तोड़कर घर में रखे कीमती जेवर और सामान लेकर चले गए।
पीड़ित का आरोप है कि उनके घर से लगभग सात लाख के गहने और एक लाख रूपये नगद चोरी हुआ है। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच की। मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
