नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : याेगी

-मुख्यमंत्री ने सोमवार को किया ‘जनता दर्शन’, प्रदेश के विभिन्न कोने से आए हर फरियादी की सुनीं शिकायत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय भरोसा देते हुए कहा कि हमारी सरकार ‘नर सेवा को नारायण सेवा’ मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर ‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री खुद फरियादियों तक पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी होना चाहिए।

महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान ये खबर भी पढ़े : महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाएं।

अवैध कब्जा संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामले में समयसीमा के भीतर न्याय दिलाया जाए और मामले का निस्तारण कर पीड़ित की संतुष्टि पर ध्यान दिया जाए।-

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना को 11 जुलाई को एक और अत्याधुनिक स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि (एफ-38) मिलने जा रहा है।...
राष्ट्रीय 
नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि

कांग्रेस का बड़ा ऐलान: एनएसयूआई में चुनाव बहाल, बनेगा एजुकेशन चार्टर

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को एनएसयूआई चुनावों की बहाली की घोषणा की। राज्यवार सदस्यता अभियान से इसकी शुरुआत होगी...
राष्ट्रीय 
कांग्रेस का बड़ा ऐलान: एनएसयूआई में चुनाव बहाल, बनेगा एजुकेशन चार्टर

छत्तीसगढ़: मानसून तैयारी, बिजली, एचपीवी टीकाकरण और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

जांजगीर-चांपा। जिले में मानसून के मद्देनजर प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: मानसून तैयारी, बिजली, एचपीवी टीकाकरण और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

महिंद्रा विज़न S की टेस्टिंग फिर आई नजर, लॉन्च से पहले इंटीरियर का लुक आया सामने

महिंद्रा अपनी नई एसयूवी महिंद्रा विज़न S को बाजार में उतारने की तैयारियों में जुटी हुई है। लॉन्च से पहले...
टेक-मित्र 
महिंद्रा विज़न S की टेस्टिंग फिर आई नजर, लॉन्च से पहले इंटीरियर का लुक आया सामने

निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ...
उत्तर प्रदेश 

पर्यावरण संरक्षण के लिए मेंहदावल तहसील में पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण, दिया जागरूकता संदेश

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज तहसील मेंहदावल परिसर में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण के लिए मेंहदावल तहसील में पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण, दिया जागरूकता संदेश

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवनिर्मित 'जिम' का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन

संत कबीर नगर, पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवनिर्मित 'जिम' का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन