भीषण गर्मी की चपेट में पूरा प्रदेश, देश में लगातार सबसे अधिक गर्म होने का रिकार्ड बांदा के नाम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह होते ही सूर्यदेव प्रचंड गर्मी बरसाने लगते हैं और रात को भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के बांदा जिले को देश का सबसे गर्म जगह के रूप में चिन्ह्रित किया गया है। बांदा लगातार चौथे दिन 48°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला बना हुआ है, जबकि प्रदेश की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज भी तापमान के मामले में नित नये रिकार्ड दर्ज कर रहे हैं ।

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिणी यूपी में भयंकर लू चलने की संभावना जताई है। इस दौरान पश्चिमी जिलों में भी कई जिलों में दिन के साथ-साथ रात में भी परेशान कर सकती है। इस भीषण गर्मी के कारण 2-3 डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आंकडे़ं देखें तो कल बुधवार को बांदा में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार बांदा देश में सबसे अधिक गर्म जगह है। यहां के हालात देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए जिले में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि प्रदेश में मई माह में ही तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

चारों तरफ तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है और सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। भीषण गर्मी में सबसे अधिक परेशानी तब होती है तब दिन और रात में कई बार बिजली की आपूर्ति बाधित होने लगती है। राजधानी लखनऊ में बिजली आपूर्ति की आवाजाही को लेकर दो विधायकाें राजेश्वर सिंह और डॉक्टर नीरज बोरा ने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर गर्मी में बिजली की आपूर्ति नियमित रूप से बनाए रखने का आग्रह किया है। इसी प्रकार देवरिया में भी बिजली की आपूर्ति को लेकर लोगों ने बिजली घर पर प्रदर्शन किया।

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने वाला है। तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में भीषण गर्मी का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इनमें मुख्य रूप से कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, हमीरपुर, महोबा, झांसी और मिर्जापुर आदि जिले शामिल हैं। आज दिन भर तेज धूप रहेगी और तापमान लगभग 42°C - 45°C के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विभाग ने आज गुरुवार को मौसम के आगामी सात दिनों के पूर्वानुमान और मौसम संबंधी चेतावनी जारी की हे। विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 से 27 मई तक मौसम शुष्क रहेगा और 25 से 35 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी हवाएं चल सकती हैं। दिन के समय कुछ स्थानों पर दिन के अलावा रात में भी लू चलने की संभावना है। इसी अवधि में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और लू चलने की संभावना जतायी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से...
विचार मित्र 
देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई  बंगाईगांव । असम के बंगाईगांव ज़िलांतर्गत न्यू बंगाईगांव जंक्शन पर चलती...
राष्ट्रीय 
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा

चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें जयपुर। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर रविवार को जागुवास फ्लाईओवर के ऊपर उस समय...
राजस्थान 
हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा

उत्तर प्रदेश

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...
उत्तर प्रदेश 
नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,