जुल्म की जंजीर टूटी, रानी लक्ष्मीबाई योजना बनी शक्ति की ढाल

15 पीड़ित महिलाओं को मिला न्याय और संबल

जुल्म की जंजीर टूटी, रानी लक्ष्मीबाई योजना बनी शक्ति की ढाल

मीरजापुर। दहेज उत्पीड़न और एसिड अटैक जैसी दर्दनाक घटनाओं से पीड़ित महिलाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को जिले की 15 महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिससे उन्हें न्याय और पुनर्वास का सहारा मिला। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि इनमें से 14 महिलाएं दहेज उत्पीड़न की शिकार थीं, जबकि एक महिला एसिड अटैक की विभीषिका से गुजरी थी। सभी मामलों की गहन जांच और दस्तावेज़ी सत्यापन के बाद यह सहायता राशि प्रदान की गई। यह पहल ना केवल पीड़ितों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उनके आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना में भी अहम भूमिका निभा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई योजना एक बार फिर यह साबित कर रही है कि जब बात महिला सशक्तिकरण की हो तो सरकार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कदम उठाने को तैयार है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की
भाेपाल । आज 3 मई, शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय प्रमोद महाजन की पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी को...
आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कलमकारों को दी बधाई
एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों पर किया बड़ा प्रहार
आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ग्वालियर प्रवास पर
डेटा मसले पर ट्रंप प्रशासन जिला अदालत के आदेश के खिलाफ पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
आज उप मुख्‍यमंत्री राजेन्द्र शुक्‍ल जबलपुर प्रवास पर
आज विदिशा जिले को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  देंगे विकास कार्यों की सौगात