बलरामपुर जिले में दोपहर में हुई रिमझिम बारिश से गिरा तापमान
On
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में मौसम ने करवट ली है। दो-तीन दिन लगातार प्रचंड गर्मी की मार से आज गुरुवार लोगों को गर्मी से राहत मिली गई है। दोपहर एक बजे से लगातार हुई दो घंटे की रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के बाद तेज चिलचिलाती धूप से आज लोगों को राहत मिल गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज हुए बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले में मार्च महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही थी। लगातार हुई दो घंटे की रिमझिम बारिश के कारण लोगों गर्मी से राहत मिली है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 08:41:47
श्रीनगर। भारत ने कल अलग-अलग मोर्चों पर पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया। सैन्य मुकाबले में पड़ोसी देश के लगभग सारे...
टिप्पणियां