एसटीएफ ने ने 25 हजार के इनामी बदमाश पकड़ा,कई महीनों से था फरार

चंदौली में फायरिंग करके लखनऊ में छिपा था

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊयूपी एसटीएफ ने चंदौली जिले के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस को चकमा देकर छिपकर रह रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसटीएफ ने आरोपी को आशियाना इलाके से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि चंदौली के थाना सैयदराजा में दर्ज मुकदमे में वांछित आशुतोष सिंह लखनऊ में छिपकर रह रहा है। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लाल प्रताप सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। मुख्य आरक्षी गौरव सिंह, विनोद सिंह और अखिलेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुधवार शाम करीब 7:10 बजे मां गायत्री स्वीट्स एवं नमकीन के पास, नाबार्ड बैंक के निकट पावर हाउस रोड एलडीए कॉलोनी से उसे गिरफ्तार किया गया। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जून 2025 में पारिवारिक संपत्ति की पैमाइश के दौरान उसके परिवार के शैलेन्द्र कुमार सिंह से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने अपने साथी गोलू उर्फ राजीव सिंह के साथ मिलकर शैलेन्द्र सिंह को दौड़ाकर जान से मारने की धमकी दी थी। हवा में कई राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था और लखनऊ में छिपकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सैयदराजा में केस दर्ज है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ये खबर भी पढ़े : पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत गिरने का हादसा। 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका। पांच लोगों को...
महाराष्ट्र 
बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

अयोध्या । फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अयोध्या में अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले बुधवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: बंधी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक डूबा, 6 घंटे बाद मिला शव

मीरजापुर के बरबटा बंधी में हुआ हादसा। स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा। दोस्तों ने बचाने...
उत्तर प्रदेश 