बकाया बिल जमा न होने पर भी नहीं कटेगी स्मार्ट मीटर उपभोक्ता की बिजली, बैलेंस खत्म होने पर तीन दिन का दिया जाएगा ग्रेस पीरियड 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिले में अब तक करीब तीस हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लग चुकें हैं। वर्ष 2027 तक पॉवर कारपोरेशन ने सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य दिया है। इसलिए इंटेली स्मार्ट संस्था द्वारा जिलेभर में मुफ्त में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहें हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बंदियों ने किया योगाभ्यास, मिला विधिक जागरूकता का पाठ ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बंदियों ने किया योगाभ्यास, मिला विधिक जागरूकता का पाठ

प्रभारी अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में कुछ भ्रम है। जबकि स्मार्ट मीटर बिल्कुल ठीक है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता एक एक यूनिट का हिसाब रख सकता है। चौबीस घंटे में किस समय बिजली की ज्यादा खपत हुई। लोड डिमांड किस समय ज्यादा हुआ। बैलेंस कितना है। यह सब यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करके उपभोक्ता जान सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ता का बिल अगर बकाया भी है तो बिजली शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक नहीं कटेगी। खास बात है कि अगर बैलेंस नहीं है और दूसरे दिन सार्वजनिक अवकाश है तो भी बिजली सप्लाई नहीं काटी जाएगी। कहा कि उपभोक्ता को बैलेंस खत्म होने पर तीन दिन का ग्रेस पीरियड भी दिया जाएगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के वर्तमान में तो फायदे हैं ही, भविष्य में भी इसके अनेक फायदे होने वाले हैं। एप पर ही प्रतिदिन रीडिंग की खपत और बिल देख सकते हैं।

मुजफ्फरनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 64 वाहनों पर 27.60 लाख का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 64 वाहनों पर 27.60 लाख का जुर्माना

बैलेंस कम होने पर आएंगे चार मैसेज

 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

उपभोक्ता के स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस कम है तो मैसेज आना शुरू हो जाएंगे। जब कुल राशि का 30 प्रतिशत बचेगा तो पहला मैसेज आएगा, फिर 20 प्रतिशत दूसरा मैसेज आएगा। 10 प्रतिशत धनराशि बचने पर तीसरा और बैलेंस शून्य होने पर अंतिम मैसेज आएगा। अचानक कनेक्शन नहीं काटा जाता है।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ता ऐसे देखें बिल

उपभोक्ताओं को प्ले स्टोर पर जाकर यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करना होगा। फिर लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करके साइन अप करना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर डालना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा। फिर उपभोक्ता को पासवर्ड जनरेट करना होगा। इस प्रकिया के बाद उपभोक्ता अपनी शेष धनराशि, बिजली की खपत, 12 ट्रांजेक्शन सहित कई जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ

मालपुआ  : बरसात के दिनों में लोग घरों में मालपुआ बनाकर खाते हैं। मीठा और गर्मागरम मालपुआ बच्चों और बड़ों...
खाना पकाना 
न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ

गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

पाचन क्रिया  : गर्मी में अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। जून जुलाई के महीने वाली गर्मी लोगों को परेशान करने...
लाइफस्टाइल 
गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

  हार्ट का दुश्मन: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यंगस्टर्स भी 1....
लाइफस्टाइल 
सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 23 जून 2026: मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से आंधी और बारिश का...
राष्ट्रीय 
मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर...
उत्तर प्रदेश 

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं