नवनियुक्त प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार का संघर्ष समिति ने किया भव्य स्वागत

बिजली व्यवस्था में सुधार और गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का संघर्ष समिति का प्रयास जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार (आईएएस) के पदभार ग्रहण करने पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है। संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में न केवल बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, बल्कि कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं का भी न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित होगा।

संघर्ष समिति ने अपने प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रबंध निदेशक द्वारा अपनी प्राथमिकताओं में विश्वसनीयता, गुणवत्ता, पारदर्शिता, तकनीक आधारित सुधार तथा उपभोक्ता-केंद्रित विद्युत वितरण व्यवस्था पर जो बल दिया गया है, वह सराहनीय है। संघर्ष समिति का मानना है कि यदि इन लक्ष्यों को वास्तविक रूप से लागू करना है, तो बिजली कर्मियों के मनोबल को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए कर्मचारियों पर हो रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को तत्काल रोका जाना तथा मार्च 2023 से अब तक की गई सभी दमनात्मक कार्रवाइयों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें वापस लिया जाना जरूरी है।

चन्दर नगर चिकित्सालय को मिली एक्स—रे मशीन ये खबर भी पढ़े : चन्दर नगर चिकित्सालय को मिली एक्स—रे मशीन

संघर्ष समिति ने प्रबंध निदेशक को यह भी विश्वास दिलाया कि प्रदेश के बिजली कर्मियों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं एवं किसानों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं उत्तरदायी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। विपरीत परिस्थितियों में भी कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। आशा है कि प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में प्रबंधन का सकारात्मक सहयोग एवं भरोसा प्राप्त होगा, तो विद्युत कर्मी और अधिक समर्पण एवं एकाग्रता के साथ व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम होंगे।

संघर्ष समिति ने आशा व्यक्त की कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक पारदर्शी, जवाबदेह और कर्मचारी-हितैषी प्रशासनिक वातावरण स्थापित होगा, जिससे न केवल संगठन मजबूत होगा बल्कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था भी अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता-केंद्रित बनेगी। संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में मुख्यतया प्रभात सिंह, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, महेन्द्र राय, पी के दीक्षित, सुहेल आबिद, चन्द, सरजू त्रिवेदी, मोहम्मद इलियास, आर सी पाल सम्मिलित हुए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

कराकास। वेनेजुएला में 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला,...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

ट्रेन पर पत्थ:सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती लोकल ट्रेन...
विचार मित्र 
 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

नीट एग्जाम : क्या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानीनीट यूजी परीक्षा भी जी की तरह कई फेज में और...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया, कहा- बच्चों करना पड़ता है जांच का सामना

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति बनने...
अंतर्राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया, कहा- बच्चों करना पड़ता है जांच का सामना

ओहायो में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे में 16 बच्चों को किया रेस्क्यू 

वॉशिंगटन/हैमडेन: अमेरिका के ओहायो राज्य में पुलिस ने एक जर्जर घर से एक ही परिवार के 16 बच्चों को बचाया...
नारी व बाल जगत 
ओहायो में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे में 16 बच्चों को किया रेस्क्यू 

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर