संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति थे: कामेश्वर सिंह

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

सहजनवा (सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के जिगिना स्थित श्री गुरु रविदास जी के मंदिर परिसर में जिले के अंतिम कार्यक्रम एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह रहे।

मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने आडंबर रहित जीवन जीते हुए कर्म की प्रधानता को महत्व दिया। व्यक्ति के जीवन की पहचान उसके कर्मों से बनती है। संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत रविदास जी के समरसतापूर्ण जीवन एवं विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा से देशभर में कलश एवं समरसता संकल्प यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता, भाईचारे और समानता का संदेश देते हैं। भाजपा का यह अभियान उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और समानता का मार्ग दिखाया। उनके विचारों को अपनाकर ही मजबूत, एकजुट और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिले में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद देते हुए जिगिना में जिले के अंतिम कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मनोज सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजाराम कनौजिया, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आरडी सिंह, चेयरमैन संजू सिंह, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, मनोज जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, मंजू त्रिपाठी, रीना चौरसिया, नरेंद्र शुक्ला, ईश्वर चंद्र सिंह, लालजी यादव, इंद्रेश प्रसाद, राणा प्रताप सिंह, आनंद राय सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से फैलता स्वाइन फ्लू: डाॅ दुबे ये खबर भी पढ़े : संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से फैलता स्वाइन फ्लू: डाॅ दुबे

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

लखनऊ। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।...
उत्तर प्रदेश 
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

डीजीपी सख्त: अपराध पर रोजाना नजर, फेक न्यूज पर एक्शन

‘यक्ष’ एप पर अपराधियों का सही रिकॉर्ड दर्ज करने के निर्देश लखनऊ। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने...
उत्तर प्रदेश 
डीजीपी सख्त: अपराध पर रोजाना नजर, फेक न्यूज पर एक्शन

गोद लिए गए टीबी मरीजों को वितरित की पुष्टाहार पोटली

लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ की ओर से 50 गोद लिए गए टीबी मरीजों के स्वास्थ्य एवं पोषण को...