परशुराम जन्मोत्सव को लेकर पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा की प्रेस वार्ता

समाज से की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

  • 'पहली बार देखने को मिलेगी भगवान परशुराम लीला, समाज को एकजुट होकर लेना चाहिए प्रेरणा' —पं. अमरपाल शर्मा

गाजियाबाद। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित कर ब्राह्मण समाज से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने मीडिया के माध्यम से समाज तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और संगठित करने का एक सशक्त माध्यम है।

प्रेस वार्ता के दौरान पंडित अमरपाल शर्मा ने कहा कि इस बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में पहली बार 'भगवान परशुराम लीला' का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला तो सभी वर्षों से देखते आए हैं, लेकिन भगवान परशुराम लीला का आयोजन पहली बार होने जा रहा है, जो समाज के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक अवसर होगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के आराध्य ही नहीं, बल्कि न्याय, साहस, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

 मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया में "इस्लाम,तानाशाही और पिछड़ापन" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन ये खबर भी पढ़े :  मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया में "इस्लाम,तानाशाही और पिछड़ापन" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

पंडित अमरपाल शर्मा ने समस्त ब्राह्मण समाज से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग भगवान परशुराम लीला में पहुंचकर उन्हें नमन करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें, ताकि मिलकर एक बेहतर और सशक्त समाज की स्थापना की जा सके। 10 मई को 'चलो वसुंधरा' का आह्वान,भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के अंतर्गत 'चलो वसुंधरा, चलो वसुंधरा' का विशेष आह्वान किया गया है।

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अमौसी में लाखो कीमत की भूमि कराई कब्ज़ा मुक्त ये खबर भी पढ़े : अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अमौसी में लाखो कीमत की भूमि कराई कब्ज़ा मुक्त

यह कार्यक्रम 10 मई 2026, दोपहर 3:00 बजे आयोजित होगा। आयोजन स्थल इंदिरापुरम थाना एवं कनावनी नहर के बीच, वसुंधरा सेक्टर-8 रहेगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 'जय भगवान परशुराम की जय'!

मोहनलालगंज ब्लॉक: 50 से 55 वर्ष पुरानी जर्जर छत गिरी, एडीओ घायल ये खबर भी पढ़े : मोहनलालगंज ब्लॉक: 50 से 55 वर्ष पुरानी जर्जर छत गिरी, एडीओ घायल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को मिला युवाओं का भरपूर समर्थन, 700 से अधिक आवेदन

नोएडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित होने वाली निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने...
शिक्षा-रोजगार 
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को मिला युवाओं का भरपूर समर्थन, 700 से अधिक आवेदन

बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

बरेली। सेंट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से गुरुवार रात को सिविल लाइंस स्थित आईएमए...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 19 वर्षीय युवक की मौत

सीवान। सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग मार्ग पर...
बिहार 
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 19 वर्षीय युवक की मौत

विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शिरकत

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में विश्व सिकल सेल दिवस पर आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खंडवा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शिरकत

उत्तर प्रदेश

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

बरेली। सेंट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से गुरुवार रात को सिविल लाइंस स्थित आईएमए...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कीएंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) नेे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो संदिग्धों को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

रायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सर्राफ़ा व्यवसायी को गोली मारकर लुटेरे सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार हो गए।घटना...
उत्तर प्रदेश 
रायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार