उतरौला में सावन सोमवार और चेहुलुम की तैयारियां तेज, प्रशासन ने इंतजाम का लिया जायजा
नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक
मोहम्मद अय्यूब
- बैठक में मंदिरों की साफ-सफाई पर विशेष जोर
- आमजन की सुविधा को लेकर दिए अहम निर्देश
उतरौला(बलरामपुर)। सावन माह के पहले सोमवार एवं चेहुलुम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को तहसील सभागार, उतरौला में नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर क्षेत्र की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलाभिषेक वाले प्रमुख मंदिरों की विशेष सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
ये खबर भी पढ़े : 3 अगस्त से लखनऊ में विधानसभा मानसून सत्र, कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागूबैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में एस ओ रेहरा दुर्गेश सिंह,एस ओ गैंडास बुजुर्ग राणा प्रताप सिंह,कस्बा चौकी प्रभारी उतरौला,नगर पालिका से अमित कुमार,मोहसिन खान,उतरौला राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार,लेखपाल अखिलेश वर्मा व कमलेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की कार्ययोजना साझा की। प्रशासन ने सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर दोनों अवसरों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
