उतरौला में बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • संगठन की भावी रणनीति, सदस्यता अभियान तथा जनसरोकार के मुद्दों पर भी चर्चा

उतरौला (बलरामपुर)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख फ्रंटल संगठन बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के उतरौला आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। तहसील के सामने स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. एहसान खान ने किया। उन्होंने अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन करते हुए पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश  ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिठाई लाल भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा दलित, पिछड़े, वंचित और शोषित समाज के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं डॉ. एहसान खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के हितों की आवाज़ बुलंद करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ संगठन विस्तार में जुटना चाहिए।

इस अवसर पर संगठन की भावी रणनीति, सदस्यता अभियान तथा जनसरोकार के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता से सराबोर रहा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...

फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

लखनऊ। विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने...

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली गति

लखनऊ। स्टेप परियोजना के विस्तार से जनपद में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग, अन्य...