समेसी में 130 बीघे जमीन की फर्जी वरासत का प्रधान ने लगाया आरोप

एडीएम ने दिए जांच के आदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी सिविल/सप्लाई ज्योति गौतम ने एसडीएम आकाश सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में ग्राम पंचायत समेसी के प्रधान अशोक कुमार ने एडीएम ज्योति गौतम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में गाटा संख्या 13, 14 व 15 की करीब 130 बीघे जमीन की तीन लोगों के नाम कथित तौर पर फर्जी वरासत कर दी गई। प्रधान के मुताबिक उक्त भूमि से संबंधित वाद तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय में विचाराधीन था, इसके बावजूद ग्राम सभा का पक्ष सुने बिना 11 सितंबर 2026 को तीन लोगों के नाम पूरी जमीन की वरासत का आदेश कर दिया गया। 

10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ ये खबर भी पढ़े : 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ

उन्होंने बताया कि तत्कालीन एसडीएम द्वारा पूर्व में उक्त पूरी भूमि को राज्य सरकार में दर्ज किया जा चुका था।प्रधान ने आरोप लगाया कि तीनों गाटों के कथित खातेदारों का इंद्राज भी फर्जी है, क्योंकि उक्त जमीन उन्हें न तो बैनामे से, न वरासत और न ही पट्टे के माध्यम से प्राप्त हुई है। इतनी बड़ी भूमि का एक व्यक्ति के नाम बैनामा अथवा पट्टा होना भी संदिग्ध है। प्रधान ने तहसीलदार न्यायिक न्यायालय द्वारा की गई वरासत को निरस्त कराने के साथ ही भूमि के क्रय-विक्रय पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम आकाश सिंह को जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं दिव्यांग महिला गुड्डा देवी निवासी बक्खतखेड़ा मजरा उतरावां ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह दिव्यांग होने के कारण कोई काम नहीं कर सकती। पति की मृत्यु हो चुकी है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। सरकारी आवास मिलने के बावजूद उसमें बिजली कनेक्शन नहीं है और उसे गुजारा भत्ता भी नहीं मिल रहा है। कई बार समाधान दिवस में शिकायत के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। 

एडीएम ने एसडीएम को जांच कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।दयालपुर ग्राम पंचायत के मजरा बद्रीखेड़ा के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत करते हुये सार्वजनिक नाले से अवैध कब्जा हटाने, मंदिर परिसर को गंदगी से मुक्त कराने तथा कच्चे रास्ते पर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण की मांग की।

 ग्रामीणों ने बताया कि नाले पर कब्जे के कारण बारिश का पानी रास्ते और मंदिर परिसर के आसपास भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। पूर्व में एसडीएम व बीडीओ से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान