लखनऊ। पीजीआई में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग एक अलग तस्वीर पेश की है। इंटेंसिव केयर यूनिट,आईसीयू एक ऐसी जगह है, जहां से मरीज कभी वापस नहीं आते, और अगर आते भी हैं, तो अक्सर उनकी हालत अच्छी नहीं होती। आज वहीं मरीजों अपनी आप—बीती सुनाई। साथ ही परिवार के सदस्यों ने आईसीयू में अपने प्रियजनों के भर्ती रहने के दौरान उनके द्वारा झेले गए कठिन दौर को भावुकता से साझा किया।
प्रो बनानी पोद्दार,विभागाध्यक्ष, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने बताया कि आईसीयू में मरीज की यात्रा के दौरान कई उतार-चढ़ाव आने के बावजूद, बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर घर लौटते हैं। उनमें से कई लोग काम पर और एक सार्थक जीवन में वापस लौटते हैं।
प्रो बनानी पोद्दार ने बताया कि विभाग ने कुछ ठीक हुए मरीजों को इस मौके पर हमारे साथ जुड़ने और अपनी कहानियां सुनाने के लिए आमंत्रित किया है। लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों से लगभग 20-25 मरीजों को बुलाया गया है और हमें यकीन है कि उनकी कहानियां आईसीयू टीम को मरीजां के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया ।