एकेटीयू सें जुड़े16 स्टार्टअप, मिनटों में ओरल कैंसर की जांच करेगा ऑनकोकॉन्टिस डिवाइस

एक स्टार्टअप तेजी से पांव पसार रहे ओरल कैंसर के जांच के लिए बना रहा खास तरह का डिवाइस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

एकेटीयू में ऑनबोर्ड हुए 16 स्टार्टअप, विभिन्न क्षेत्रों में कर रहे काम

लखनऊ।  डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्थापित कलाम incubation सेंटर में बुधवार को 16 स्टार्टअप (इन्क्युबेटेड) जुड़े। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में इनक्युबेटेड ये स्टार्टअप्स विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।  कलाम incubation सेंटर की ओर से कई चक्रों के परीक्षण के बाद इन स्टार्टअप को इन्क्युबेटेड किया गया है।

कलाम इन्क्यबेशन सेंटर के निदेशक प्रो राजीव कुमार एवं डॉ अनुज कुमार शर्मा द्वारा स्टार्टअप को आगे की दिशा एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गई। इनोवैशन हब के सी ई ओ महीप सिंह द्वारा स्टार्टअप्स को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले अनुदान के बारे में विस्तरत जानकारी प्रदान की गई। 

माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में बनी रणनीति, अधिवेशन पर विमर्श ये खबर भी पढ़े : माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में बनी रणनीति, अधिवेशन पर विमर्श

आगे बढ़ने में मिलेगी मदद 
विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब के नेतृत्व में काफी संख्या में स्टार्टअप सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए एक इको सिस्टम तैयार किया है। उन्हें न केवल वर्किंग स्पेश दिया जाएगा बल्कि एक्सपर्ट से मार्गदर्शन भी मिलेगा। साथ ही स्टार्टअप के लिए सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं, फंड्स की भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा इनोवेशन हब की ओर से समय समय पर इंटनेशनल ट्रेड शो में प्रतिभाग करने का अवसर भी दिया जाएगा। 

डिवाइस बतायेगी ओरल कैंसर है या नहीं यदि समय रहते कैंसर का पता चल जाये तो काफी लोग इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। लेकिन इसका पता चलने में काफी देर हो जाती है। साथ ही बीमारी की जांच और रिपार्ट आने में भी टाइम लगता है।

इस समस्या का हल निकाला है इनोवेशन हब में इन्क्युबेट हुई डॉ0 पवन कुमार राय एवं आमान आरिफ की कंपनी अनविद रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रा0 लिमिटेड ने। कंपनी ने ऐसी डिवाइस बनायी है जो ओरल कैंसर और टीबी, किडनी और लीवर की जांच मिनटों में करेगा। अभी यह प्रोडक्ट प्रोटोटाइप स्तर पर है। कंपनी ने ओरल कैंसर के लिए ऑनकोकॉन्टिस डिवाइस बनाया है। इस डिवाइस को मुंह में लगाना होगा। इसमें लगा हाई डिफिनेशन कैमरा मुंह की 360 डिग्री इमेज लेगा। जो स्क्रीन पर दिखेगी। साथ ही सांसों के जरिये कैंसर के लक्षणों का पता लगायेगा। 

एआई आधारित यह डिवाइस कुछ ही मिनटों में प्राथमिक तौर पर जांच कर परिणाम दे देगी। हालांकि यह अभी प्रोटोटाइप स्तर पर है।इसी तरह कंपनी ने प्राणा एक्सपर्ट डिवाइस भी बनाया है। यह डिवाइस मुंह में लगानी पड़ी है। इसके जरिये टीबी, किडनी और लीवर की जांच की जा सकती है। यह डिवाइस सांसों में बैक्टिरिया की पहचान कर तुरंत जांच करेगा। 

इसी तरह इन्क्युबेटेड हुए आयुष सिंह और शिवम पासवान की कंपनी ट्रेडवर्ष ट्रेडर्स की मदद के लिए एआई मेंटॉर ला रही है। यह सॉफ्टवेयर पैसा लगाने वालों की एक्सपर्ट के रूप में मदद करेगा। ताकि लोगों को बाजार की सही जानकारी मिले। जिससे कि उनका पैसा डूबने से बच सके। यह स्टार्टअप अभी पायलट टेस्टिंग के दौर में है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसम 13 जुलाई: 16 घंटे के भीतर 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 13 जुलाई 2026: देश में मानसून के प्रहार के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने...
राष्ट्रीय 
मौसम 13 जुलाई: 16 घंटे के भीतर 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

जानें क्यों ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स आपको अपनों से कर सकते हैं दूर

नई दिल्ली। AI: अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए लाखों लोग आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस (एआई) साथियों की ओर आकर्षित हो...
टेक-मित्र 
जानें क्यों ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स आपको अपनों से कर सकते हैं दूर

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप