हज यात्रियों के लिए ज़रूरी हैं नुसुक कार्ड व हज सुविधा एप 2.0

 

बदायूं। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद ख़ालिद ने जानकारी दते हुए बताया है कि हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया द्वारा हज-2025 के यात्रियों को यह ख़ास निर्देश दिये गये हैं कि सऊदी अरब पहुंचने पर प्रत्येक हज यात्री को नुसुक कार्ड मिलेगा जो हज यात्री के लिए एक सरकारी पहचान पत्र होगा, जिसे वह अपने साथ हर समय रखें। सऊदी अरब में विभिन्न स्थानों जैसे मक्का, मदीना, मिना, अराफ़ात व मुज़्दलिफ़ा की यात्राओं के समय नुसुक कार्ड हज यात्री के पास न उपलब्ध होने की दशा में कभी भी स्थानीय प्रशासन द्वारा उन्हें रोका जा सकता है जिससे उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि हज यात्रियों की सुविधा हेतु हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया ने हज सुविधा एप 2.0 जारी किया है जो गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इससे हज यात्रियों को उड़ान व वीज़ा की सूचना, शिकायत का निस्तारण, मक्का, मदीना, मिना, अराफ़ात में जीपीएस के उपयोग से मार्गदर्शन, हज यात्री का चिकित्सीय इतिहास प्रबंधन, नमाज का समय, क़िबला रूख, आध्यात्मिक संसाधन, बैगेज ट्रैकिंग आदि में सुविधा मिलेगी।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की
भाेपाल । आज 3 मई, शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय प्रमोद महाजन की पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी को...
आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कलमकारों को दी बधाई
एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों पर किया बड़ा प्रहार
आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ग्वालियर प्रवास पर
डेटा मसले पर ट्रंप प्रशासन जिला अदालत के आदेश के खिलाफ पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
आज उप मुख्‍यमंत्री राजेन्द्र शुक्‍ल जबलपुर प्रवास पर
आज विदिशा जिले को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  देंगे विकास कार्यों की सौगात