एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

— 18 हजार वेतन और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं पर की मांग  

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-05-16 at 6.00.37 PM
लखनऊ। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ,लखनऊ इकाई ने एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के संबंध में शनिवार को सीएमओ,के माध्यम से मिशन निदेशक,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मार्च 2026 से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संगठन ने कहा कि लगातार वेतन न मिलने के कारण अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण,बच्चों की शिक्षा,चिकित्सा एवं दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
संगठन ने मांग की कि एनएचएम कर्मचारियों के लिए स्थायी वेतन नीति लागू करते हुए न्यूनतम वेतन 18,000 निर्धारित किया जाए तथा विभिन्न पदों पर व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। साथ ही कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत ईपीएफ, ग्रेच्युटी एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएं। आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा निगम का लाभ देते हुए जिला स्वास्थ्य समिति एवं राज्य स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने तथा कर्मचारियों के हित में स्थानांतरण नीति लागू कर आवश्यकतानुसार गृह जनपद में तैनाती सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई गई।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसके बावजूद उनकी समस्याओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान एवं लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग एवं शासन-प्रशासन की होगी। सीएमओ द्वारा ज्ञापन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया तथा कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की गई।
इस अवसर पर  योगेश उपाध्याय ,प्रदेश महामंत्री, डा० अभयानंद जिला अध्यक्ष, आनंद कौशल ,प्रदेश सचिव, संजय कुमार वर्मा ,जिला महामंत्री, अम्मार जाफरी ,प्रदेश उपाध्यक्ष, हामिद हुसैन, योगेश मिश्रा, अनुज मौर्य, डा० ज़ाहिर, प्रदीप, विपिन कुमार, प्रियंका, सुशील कुमार, अपर्णा सक्सेना, विजय मौर्य, लोकेश कुशवाहा, अमित यादव, राम शुक्ला, विवेक सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, राम ललित शुक्ला,अशोक कुमार, रवि कान्त वर्मा,सुबोध सिंह, हिमांशु मिश्रा,सतेंद्र यादव, शादाब, बिन्दुमती, सचिन कश्यप, सरिता शुक्ला, संगीता शुक्ला, कोमल शुक्ला उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर...
उत्तर प्रदेश 
यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

एक कैंटीन से उठा सवाल: व्यवस्था का सच आखिर कहाँ है?: प्रो. आरके जैन

विश्वास अट्ठानवे प्रतिशत से नहीं, ईमानदार आचरण से अर्जित होता है लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना गलती होना नहीं, बल्कि...
विचार मित्र 
एक कैंटीन से उठा सवाल: व्यवस्था का सच आखिर कहाँ है?: प्रो. आरके जैन

संपादकीय: उदारता या राजनीतिक रणनीति? युवाओं को माफी का ऐलान

कल देर शाम इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ अपशब्द बोलने...
विचार मित्र 
संपादकीय: उदारता या राजनीतिक रणनीति? युवाओं को माफी का ऐलान

रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...

रायबरेली: रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...

उत्तर प्रदेश

यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर...
उत्तर प्रदेश 
यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...

रायबरेली: रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...

‘भैया कब आएगा?’ , मासूम की मौत की गुत्थी बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार.....

मथुरा: मथुरा के बलदेव में मासूम माधव की मौत के बाद पूरा परिवार परेशान है। पांच वर्षीय साक्षी घर में...
उत्तर प्रदेश 
‘भैया कब आएगा?’ , मासूम की मौत की गुत्थी बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार.....