वेलसन मेडिसिटी की टीम ने दिए स्वास्थ्य टिप्स, विधायक ने की सराहना
बालाजी मंदिर खाकी दास पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
मोहम्मद अय्यूब
- शिविर में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
- डॉक्टरों ने बीपी, शुगर, हृदय रोग जैसी बीमारियों की जांच
उतरौला। श्री बालाजी सेवा समिति, उतरौला के तत्वावधान में रविवार को भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के निकट श्री बालाजी मंदिर खाकी दास पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। लखनऊ के वेलसन मेडिसिटी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने क्षेत्रवासियों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया।
शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। डॉक्टरों ने बीपी, शुगर, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच की। चिकित्सकों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कहा कि श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा आयोजित ऐसे निःशुल्क शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
ये खबर भी पढ़े : यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए तारीखें तयशिविर को सफल बनाने में समिति के संरक्षक संतोष कसौधन, अध्यक्ष मनोज सोनी, महामंत्री संतोष सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र पटवा, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, अनुप गुप्ता, महेंद्र सिंह, रोहित राज गुप्ता सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने वालों ने समिति और चिकित्सक दल के प्रति आभार जताया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
