प्रबन्ध समिति के निर्वाचन हेतु अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नामित

संत कबीर नगर, 19 जून 2025 (सूचना विभाग)*। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया है कि सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसायटीज तथा चिट्स, गोरखपुर के द्वारा संस्था मदरसा दारुल वलूम मोहम्मदिया अमरडोभा, पो0-बखिरा, जनपद-संत कबीर नगर की पंजीकृत नियमावली में निहित प्राविधानों के अनुसार कालातीत प्रबन्ध समिति के निर्वाचन हेतु अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। तत्क्रम में निम्न समय सारिणी के अनुसार दिनांक-09.07.2025 को संस्था मदरसा दारुल वलूम मोहम्मदिया अमरडोभा, पो0-बखिरा, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित की जाती है।
उन्होंने बताया कि सदर, नायब सदर, नाजिम, खाजिन, मुहासिब एवं नाजिमे तालीमात के पद के लिए नामांकन हेतु आवेदन प्राप्त करने की तिथि व समय    09.07.2025     पूर्वान्ह 10.00 बजे से 11.00 बजे तक, सदर, नायब सदर, नाजिम, खाजिन, मुहासिब एवं नाजिमे तालीमात के पद हेतु नामांकन दाखिल करने की अवधि प्रक्रिया    09.07.2025     पूर्वान्ह 11.00 बजे से 12.00 बजे तक, नामांकन पत्र जांच की अवधि    09.07.2025     अपरान्ह 12.00 बजे से 01.00 बजे तक, नाम वापसी    09.07.2025     अपरान्ह 01.00 बजे से 02.00 बजे तक,    वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्ह आवंटन    09.07.2025     अपरान्ह 02.00 बजे से 02.30 बजे तक, मतदान की अवधि    09.07.2025     अपरान्ह 02.30 बजे से 03.30 बजे तक,    मतगणना    09.07.2025     अपरान्ह 03.30 बजे से मतगणना समाप्ति तक तथा चुनाव परिणाम की घोषणा    09.07.2025     मतगणना समाप्ति के उपरान्त परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसायटीज तथा चिट्स, गोरखपुर द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के अर्ह/वैध सदस्यों को निर्देशित किया जाता है कि नामांकन एवं मतदान हेतु उपरोक्त नियत तिथि/समय पर शपथ-पत्र सहित कम से कम दो पहचान पत्रों के साथ कार्यालय-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास भवन, संत कबीर नगर में उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लें।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां