संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी पूजा देवी (24) पत्नी मानसिंह निषाद की शनिवार करीब दो बजे अचानक हालत बिगड़ने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 प्लास्टिक का बोरा पहनकर ड्यूटी करते नजर आया कर्मचारी ये खबर भी पढ़े :  प्लास्टिक का बोरा पहनकर ड्यूटी करते नजर आया कर्मचारी

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सुशील कुमार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मायके वालों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पति मानसिंह निषाद ने पूजा देवी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।  थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उसी कै अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी

50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जुटीं तिरंगा निर्माण में, 10 अगस्त तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंच जाएंगे राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तेज रफ्तार डंपर की...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

भोपाल: रामबहादुर राय को मिलेगा युगतुलसी राष्ट्रीय पुरस्कार

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत तुलसी शोध संस्धान द्वारा प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राष्ट्रचिंतक रामबहादुर...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल: रामबहादुर राय को मिलेगा युगतुलसी राष्ट्रीय पुरस्कार

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बच्चे का वजन कराकर सैम-मैम स्थिति की ली जानकारी
डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी

50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जुटीं तिरंगा निर्माण में, 10 अगस्त तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंच जाएंगे राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तेज रफ्तार डंपर की...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान