मनोज मिश्रा बने यूपी आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आआपा ) उत्तर प्रदेश ने अपने संगठनात्मक विस्तार को आगे बढ़ाते हुए व्यापार प्रकोष्ठ को नई दिशा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से मनोज मिश्रा को बुधवार को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने इस नियुक्ति के माध्यम से प्रदेश के व्यापारी वर्ग के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को ज़मीनी स्तर तक विस्तार देने का स्पष्ट संकेत दिया है।

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने इस नियुक्ति पर कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से व्यापारियों के हितों की आवाज़ उठाती रही है और आगे भी यह लड़ाई और तेज़ होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को हर ज़िले और हर बाज़ार तक मज़बूत किया जाएगा, ताकि व्यापारियों की समस्याओं को सीधे सरकार के सामने उठाया जा सके और उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी व्यापारियों पर हो रहे किसी भी प्रकार के अन्याय और शोषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियाँ हमेशा जनहित और पारदर्शिता पर आधारित रही हैं और वह इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर प्रदेश के व्यापारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ को हर ज़िले और हर बाज़ार तक मज़बूत किया जाएगा ताकि व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश का व्यापारी वर्ग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन उनकी आवाज़ को सुनने वाला कोई नहीं है। आम आदमी पार्टी इस स्थिति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और व्यापारियों को एक मज़बूत राजनीतिक और सामाजिक मंच प्रदान करेगी।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत हर वर्ग चाहे वह व्यापारी हो, किसान हो, युवा हो या शिक्षक को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया है। पार्टी ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में व्यापारियों के मुद्दों को लेकर प्रदेश भर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा और यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बिहार: वैशाली में आपसी विवाद में अर्मी जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या

बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में हुआ दोहरा हत्याकांड। छुट्टी पर घर आए सेना के जवान जितेंद्र कुमार और...
बिहार 
बिहार: वैशाली में आपसी विवाद में अर्मी जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या

दर्दनाक हादसा: जिम जाते समय पुल से टकराई बाइक, 11वीं के छात्र की मौत

गोविंद नगर थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा। बाइक अनियंत्रित होकर एचआईजी पुल की दीवार से टकराई। 18 वर्षीय छात्र...
उत्तर प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: जिम जाते समय पुल से टकराई बाइक, 11वीं के छात्र की मौत

'यह एक कलंक है... हम सब खुद को बहुत छोटा महसूस कर रहे हैं', अयोध्या में बोले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन और...
उत्तर प्रदेश 
'यह एक कलंक है... हम सब खुद को बहुत छोटा महसूस कर रहे हैं', अयोध्या में बोले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा

दर्दनाक हादसा: लिफ्ट में फंसकर हलवाई की मौत, हादसे को पिता ने बताया हत्या

राजगुरु मार्केट स्थित मिठाई दुकान में हुआ हादसा। लिफ्ट की चपेट में आने से हलवाई जसबीर की मौके पर मौत।...
हरियाणा 
दर्दनाक हादसा: लिफ्ट में फंसकर हलवाई की मौत, हादसे को पिता ने बताया हत्या

वेस्ट बैंक में इज़राइल के 49 सैन्य आदेशों का दावा, 517 एकड़ फिलिस्तीनी जमीन प्रभावित

पीसीडब्ल्यूआरसी ने जनवरी 2026 से अब तक 49 सैन्य आदेश जारी होने का दावा किया। इन आदेशों से करीब 2,093...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेस्ट बैंक में इज़राइल के 49 सैन्य आदेशों का दावा, 517 एकड़ फिलिस्तीनी जमीन प्रभावित

उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा: जिम जाते समय पुल से टकराई बाइक, 11वीं के छात्र की मौत

गोविंद नगर थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा। बाइक अनियंत्रित होकर एचआईजी पुल की दीवार से टकराई। 18 वर्षीय छात्र...
उत्तर प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: जिम जाते समय पुल से टकराई बाइक, 11वीं के छात्र की मौत

'यह एक कलंक है... हम सब खुद को बहुत छोटा महसूस कर रहे हैं', अयोध्या में बोले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन और...
उत्तर प्रदेश 
'यह एक कलंक है... हम सब खुद को बहुत छोटा महसूस कर रहे हैं', अयोध्या में बोले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा

कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे

कौशाम्बी। जिले में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त प्रयागराज एवं जनपद की नोडल अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने...
उत्तर प्रदेश 
कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे

यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 के अंतर्गत आज यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ परिसर में पर्यावरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न