अम्बेडकर स्मारक में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो,बाबा साहब के जीवन मूल्यों से हो सकेंगे रूबरू  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ गोमती नगर स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में अब आगंतुकों को एक नए और प्रेरणादायक अनुभव का अवसर मिलेगा। मंगलवार से यहां लाइट एंड साउंड शो का शुभारम्भ किया गया है। जिसके माध्यम से संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्मारक समिति द्वारा लगभग 18.40 करोड़ रूपये की लागत से अम्बेडकर स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का कार्य कराया गया है। यह आधुनिक तकनीक पर आधारित शो बाबा साहब के बचपन से लेकर संविधान निर्माण तक के सफर को रोचक दृश्यों, प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से जीवंत करता है। दर्शक इस प्रस्तुति के जरिए उनके सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति समर्पण को करीब से समझ सकेंगे।
 
उन्होंने बताया कि लाइट एंड साउंड शो का उद्देश्य नयी पीढ़ी को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों और मूल्यों से जोड़ना है, ताकि समाज में समानता और जागरूकता का संदेश और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसारित हो सके। स्मारक में आने वाले पर्यटक अब न केवल इसकी भव्यता का अनुभव करेंगे, बल्कि इस शो के माध्यम से इतिहास और प्रेरणा से भी रूबरू हो सकेंगे। यह पहल सांस्कृतिक एवं शैक्षिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उपाध्यक्ष ने बताया कि 25 अप्रैल से लाइट एंड साउंड शो का ट्रायल रन कराया जा रहा है। जिसे अब प्रतिदिन शाम 7ः30 बजे से आगंतुकों के लिए नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
 
वीसी ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो के अंतर्गत बाबा साहब के जीवन पर आधारित 30 मिनट की फिल्म एवं देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये जाएंगे। जिसके लिए 06 प्रोजेक्टर स्थापित किये गये हैं, प्रत्येक प्रोजेक्टर 30,000 ल्यूमेन्स क्षमता का हैं। इससे दर्शकों को उच्च गुणवत्ता के दृश्य देखने को मिलेंगे।  बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर तैयार की गयी लघु फिल्म में देश के नामचीन वाइस ओवर आर्टिस्ट हरीष भिमानी ने आवाज दी है, जोकि मशहूर टेलीविजन सीरियल महाभारत में समय की आवाज बने थे। लाइट एंड साउंड शो में लोग उन्हीं की आवाज सुनेंगे।
 
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चों के लिए डेडिकेटेड प्ले-एरिया भी विकसित किया जा रहा है। जिससे अभिभावकों के साथ स्मारक में आने वाले बच्चे भी मनोरंजन कर सकेंगे। यह कार्य प्रगति पर है, जिसे जल्दी ही पूर्ण करा लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार