कर्पूरी ठाकुर सही मायने में पिछड़ों के मसीहा थे: आरबी सिंह

जननायक की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन

कर्पूरी ठाकुर सही मायने में पिछड़ों के मसीहा थे: आरबी सिंह

  • कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा पर अपना दल (एस) ने  पीएम का जताया आभार
लखनऊ । जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज 24 जनवरी को अपना दल (एस) के कैम्प कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया गया। संगोष्ठी में पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने तीन साल पहले 7 जनवरी 2021 में जननायक कर्पूरी ठाकुर  को भारत रत्न देने की मांग की थी।
 
इस बाबत 24 जनवरी 2021 में पार्टी ने प्रदेश के सभी जनपदों में कर्पूरी ठाकुर  की जयंती के अवसर पर उन्हें भारत रत्न देने की मांग की थी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर  सही मायने में पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए चिंतन किया। भारतीय राजनीति में सादगी व ईमानदारी के मिसाल थे जननायक कर्पूरी ठाकुर। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एसपी कुरील ने कहा कि मंडल कमीशन लागू होने से पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर  ने बिहार में समाज के गरीब, वंचित तबके के विकास के लिए 26 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का महान कार्य किया। उन्होंने महिलाओं के विकास के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण, गरीब सवर्णों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया।
 
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ईमानदारी व समाजिक न्याय की मिसाल कहे जाने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा अत्यंत हर्ष का विषय है। इसके लिए हम अपनी पार्टी अपना दल एस की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग हमारी नेता अनुप्रिया पटेल ने तीन साल पहले 7 जनवरी 2021 में की थी। उनके आह्वान पर पार्टी की तरफ से 24 जनवरी 2021 में प्रदेश के सभी जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की गई थी। इस अवसर पर विधि मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, राष्ट्रीय सचिव (कार्यालय) मुन्नर प्रजापति, लखनऊ जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सुभासपा की बैठक में बनी 10 जून को आयोजित विजय उत्सव की रणनीति सुभासपा की बैठक में बनी 10 जून को आयोजित विजय उत्सव की रणनीति
बस्ती - रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राजभर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में...
रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर प्रतियोगिताओ का आयोजन
जानकी जन्मभूमि पंच तीर्थ स्थल विकास के लिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा आवेदन: आग्नेय कुमार
यूनीक ग्लोबल एकेडमी में एक दिवसीय एडवेंचर एक्टिविटी का हुआ आयोजन
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को दी गई नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का योग प्रोटोकॉल अभ्यास से होगी निरोगी काया - योगाचार्य आशीष टंडन
राजभवन में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काे लेकर विशेष योगाभ्यास सत्र प्रारंभ