कानपुर: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, बच्चे समेत तीन की मौत, एक बच्ची गंभीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। उत्त्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घटना कानपुर-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डुबियाना अंडरपास के पास की है। बिठूर थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासी विनोद निषाद (45), रामनारायण निषाद (52), पीयूष (11) और दस वर्षीय दीक्षा बिल्हौर में एक रिश्तेदार के यहां देवी जागरण में शामिल होने गए थे। गुरुवार को सभी लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

डीएम ने जिला पुस्तकालय, विनियमित क्षेत्र कार्यालय व 100 बेडेड चिकित्सालय शिवसत का किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम ने जिला पुस्तकालय, विनियमित क्षेत्र कार्यालय व 100 बेडेड चिकित्सालय शिवसत का किया निरीक्षण

रात भर जागरण में शामिल रहने के कारण थकान के चलते बाइक चला रहे विनोद निषाद को रास्ते में झपकी आ गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चारों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विनोद निषाद और रामनारायण निषाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीयूष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

राशन वितरण में अनियमितता का आरोप, गरीब उपभोक्ताओं का शोषण जारी ये खबर भी पढ़े : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप, गरीब उपभोक्ताओं का शोषण जारी

गंभीर रूप से घायल बच्ची दीक्षा को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चंदर नगर अस्पताल में गेटेन 1100 मशीन का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : चंदर नगर अस्पताल में गेटेन 1100 मशीन का शुभारंभ

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के पावन गंगा तट पर आयोजित 34 दिवसीय श्रीराम कथा आज अपने 33वें दिवस में प्रवेश कर...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश

महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार

लखनऊ। आज प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की गत कई वर्षो से लम्बित समस्याऔ का कोई समाधान न होने व्यथित महासंघ...
उत्तर प्रदेश 
महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार

उत्तर प्रदेश

महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार

लखनऊ। आज प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की गत कई वर्षो से लम्बित समस्याऔ का कोई समाधान न होने व्यथित महासंघ...
उत्तर प्रदेश 
महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार