डीएम ने जिला पुस्तकालय, विनियमित क्षेत्र कार्यालय व 100 बेडेड चिकित्सालय शिवसत का किया निरीक्षण

विनियमित क्षेत्र कार्यालय में लिपिक के अनुपस्थित मिलने पर, डीएम ने जारी कराया नोटिस

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने जिला पुस्तकालय, विनियमित क्षेत्र कार्यालय तथा शिवसत स्थित 100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा लापरवाही मिलने पर नाराजगी भी व्यक्त की। निरीक्षण की शुरुआत जिला पुस्तकालय से हुई, जहां जिलाधिकारी ने अध्ययनरत अभ्यर्थियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अभ्यर्थियों ने पुस्तकालय में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान न होने की समस्या बताई।
इस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से पुस्तकालय विस्तार की योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि पुस्तकालय भवन के ऊपर एवं बगल की खाली भूमि पर अतिरिक्त अध्ययन कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और आकर्षक अध्ययन कक्ष विकसित किए जाएं तथा रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विनियमित क्षेत्र कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के लिपिक अमन दूबे अनुपस्थित पाए गए। साथ ही कार्यालय में अभिलेखों और पत्रावलियों का रख-रखाव भी संतोषजनक नहीं मिला। विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगे जाने पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लिपिक अमन दूबे के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा अगले दिन पूर्वान्ह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। साथ ही उमेश श्रीवास्तव को कार्यालय का कार्य देखने की जिम्मेदारी सौंपी। डीएम ने अपने समक्ष कार्यालय में ताला बन्द करा दिये और स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
इसके अलावा डीएम ने 100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय शिवसत का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का परखा और मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद को निर्देशित किया कि इसके संचालन हेतु आवश्यक तैयारियॉ पूर्ण करें तथा सम्बन्धित व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर करा लें जिससे संयुक्त चिकित्सालय को प्रारम्भ कराया जा सके और आम नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं का लाभ मिल सके।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन

राशन कार्ड निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीमए  सारण। जिले में राशन कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान पूरी...
बिहार 
सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन

मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे के आने से हुआ हादसा सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सावन मास...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

बांकीपुर उपचुनाव के आठवें राउंड में प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी

मतगणना अभी जारी निर्वाचन आयोग की निगरानी में मतगणना पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की...
बिहार 
बांकीपुर उपचुनाव के आठवें राउंड में प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी

केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन पर सभी खिलाड़ियों को...
राष्ट्रीय 
केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश

मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे के आने से हुआ हादसा सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सावन मास...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

गोरखपुर। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से गोरखपुर की सिटी बस सेवा पूरी...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

जैतीपुर/शाहजहांपुर। विकासखंड जैतीपुर के ग्राम रामपुर में बिजली संकट से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार,...
उत्तर प्रदेश 
सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल