कानपुर: देर रात तक चला सघन अभियान, 101 वाहनों पर कार्रवाई में 4.48 लाख का जुर्माना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में शुक्रवार रात राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग की संयुक्त टीमों ने सघन सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन अभियान चलाकर 101 वाहनों पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 वाहन सीज किए गए, 74 वाहनों का चालान किया गया। परिवहन व खनन विभाग की ओर से करीब 4.48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया। संयुक्त टीमों ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करते हुए वाहनों के दस्तावेज, ओवरलोडिंग, टैक्स, परमिट, लाइसेंस और प्रेशर हॉर्न समेत अन्य मानकों की जांच की।

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गयी।

परिवहन एवं खनन विभाग की ओर से सात वाहनों पर ओवरलोडिंग, टैक्स, परमिट और लाइसेंस संबंधी अनियमितताओं में कार्रवाई करते हुए लगभग चार लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं पुलिस विभाग ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 17 वाहनों को सीज किया और 74 वाहनों का चालान किया। अभियान में एआरटीओ कहकशां, एसीपी कृष्णकांत, खनन अधिकारी, पुलिस बल और अन्य विभागीय टीमें मौजूद रहीं।

एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

1.46 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मिल रहा पौष्टिक भोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

कौशाम्बी। जिले में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

बोले- गुणवत्ता, कीमत और डिलीवरी ऐसी हो कि दुनिया भारत पर भरोसा करे
राष्ट्रीय  राज्य 
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा

जुलूस में अगर कोई डीजे म्यूजिक तथा बड़े वाहन लेकर आता है तो दावते इस्लामी प्रशासन का साथ देंगी :-...
उत्तर प्रदेश 
 ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा

पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाशों को दबोचा, जवाबी कार्रवाई में एक घायल

कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देकर...