बुलंदशहर: संपत्ति विवाद में दरोगा ने अपने भाई को फंसाने की रची साजिश, मुकदमा दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बुलंदशहर। दारोगा ने जमीन हड़पने के लिए शिक्षक भाई को रामपुर के हनीट्रैप गिरोह से फंसवा दिया। पुलिस ने मामले में दारोगा समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव उलेड़ा निवासी राकेश कुमार प्राथमिक विद्यालय लोहगरा में अध्यापक है।

राकेश के पास एक माह पहले मोबाइल पर एक युवती की काल आई। युवती ने कहा कि वह उससे बात करना चाहती हैं, दोनों के बीच बात होने लगी। छह मई को युवती ने उसको हापुड़ बुलाया और हापुड़ में घुमाने के लिए कहा।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

राकेश उसके साथ हापुड़ में घूमने लगा। हापुड़ में घूमने के दौरान युवती ने अपने फोन में दोनों के फोटो खींच लिए। इसके बाद उसने युवती को वापस छोड़ दिया। युवती ने अगले दिन राकेश को फोन कर पांच सौ रुपये मांगे।

उसने अपने एक परिचित से पांच सौ रुपये युवती के खाते में यूपीआइ के माध्यम से भिजवा दिए। अगले दिन युवती ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो चौंकाना वाला मामला सामने आया। युवती से फोन किसी और ने नहीं, बल्कि राकेश के दारोगा भाई नीरज कुमार ने करवाया था।

एसपी सिटी ने बताया कि राकेश कुमार और उसके दारोगा भाई नीरज कुमार का जमीन को लेकर विवाद चल रहा हैं। नीरज कुमार यूपी पुलिस में दारोगा है और रामपुर जनपद के मिल्क खानमपुर में तैनात है।

नीरज कुमार ने भाई की जमीन हड़पने के लिए हनी ट्रैप चलाने वाले ओमकार सिंह के साथ मिलकर राकेश को फंसाने की योजना बनाई। ओमकार सिंह ने गिरोह के अन्य सदस्य के साथ मिलकर आरोपित रानी से राकेश को फोन कराया।

रानी ने राकेश से बात कर उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने फोन में उसके फोटो ले लिए। पुलिस ने आरोपित दारोगा भाई नीरज कुमार समेत छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

ललितपुर। सदनशाह के पास नहर रोड स्थित केके नर्सिंग होम के सामने  खुर्शीद आलम निवासी सदनशाह, ललितपुर द्वारा बनाए...
उत्तर प्रदेश 
नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी को दी गई श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी को दी गई श्रद्धांजलि

नाइंसाफी के खिलाफ राहुल गांधी ने हमेशा आवाज़ उठाई है-प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सांसद  प्रमोद तिवारी के प्रतापगढ़ एकदिवसीय नगर आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज...