परीक्षा में चयन न होने से आहत छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उरई। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के मोहल्ला दीवानपुरा में नीट परीक्षा में चयन न होने से आहत 18 वर्षीय छात्रा श्रुति साहू की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान उरई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।

परिजनाें के अनुसार, श्रुति साहू नीट परीक्षा के परिणाम आने के बाद से मानसिक तनाव में थी। उसे अपेक्षित अंक नहीं मिले थे, जिसके चलते उसका मेडिकल कॉलेज में चयन नहीं हो सका। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान रहती थी। शनिवार देर रात को उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जालौन के उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । 

"नारायण नाम के स्मरण से होता है जीव का उद्धार  ये खबर भी पढ़े : "नारायण नाम के स्मरण से होता है जीव का उद्धार

सुबह तक उरई मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। सीओ राजीव शर्मा ने बताया कि संबंधित थाना में सूचना दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दो दिवसीय भ्रमण पर मुख्यमंत्री योगी पहुंचे देवीपाटन मंदिर

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री मंदिर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दो दिवसीय भ्रमण पर मुख्यमंत्री योगी पहुंचे देवीपाटन मंदिर

अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के आदेश निर्देश में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं...
उत्तर प्रदेश 