अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के आदेश निर्देश में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना धनघटा परिसर में अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर सत्यप्रकाश* व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* नेतृत्व में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, मंदिरों के पुजारियों, मौलानाओं, कांवड़ समिति के पदाधिकारियों, डी0जे0 संचालकों तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से कांवड़ यात्रा को लेकर विस्तृत सुझाव प्राप्त किए गए तथा उनके महत्वपूर्ण सुझावों को संकलित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया ।
*बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई*—
ये खबर भी पढ़े : सोनभद्र जिले का एक ऐसा महाविद्याल जहाँ 7 विषयों के अध्यापक ही नही, कैसे होगी इन विषयों की पढ़ाई ?- आगामी कांवड़ यात्रा के सभी निर्धारित मार्गों का सत्यापन एवं सुरक्षा व्यवस्था।
- प्रत्येक गांव से कांवड़ यात्रा निकलने की संभावित तिथि एवं समय की जानकारी।
- कांवड़ यात्रियों द्वारा किस घाट/स्थान से जल उठाया जाएगा तथा किस शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।
- प्रत्येक कांवड़ दल में प्रतिभागियों की अनुमानित संख्या एवं यात्रा का स्वरूप।
- यात्रा में प्रयुक्त होने वाले वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप एवं अन्य साधनों का विवरण।
- डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा एवं प्रशासनिक निर्देशों का पूर्ण पालन कराने पर चर्चा।
- कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं वैकल्पिक मार्गों की जानकारी।
- मार्गों पर बिजली, स्ट्रीट लाइट एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर।
- सड़क की स्थिति, गड्ढों एवं अवरोधों की जानकारी लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराने का निर्णय।
- रात्रिकालीन यात्रा के दौरान सुरक्षा, प्रकाश एवं सावधानी बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश।
- वापसी के समय भी निर्धारित मार्ग एवं अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने पर बल।
- कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, अफवाह अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील।
- सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह।
- सभी आयोजकों से डीजे, जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों के संबंध में शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध।
- सभी समुदायों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील।
- आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता हेतु 112 सहित अन्य हेल्पलाइन का उपयोग करने की जानकारी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
