एमसीडी की स्थायी समिति की कमान फिर संभालेंगी भाजपा पार्षद सत्या शर्मा

कहा- भाजपा के संकल्पों को धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

  • समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 27 जुलाई को

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की वरिष्ठ पार्षद सत्या शर्मा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। एमसीडी की 18 सदस्यीय स्थायी समिति में भाजपा के 12 सदस्यों के स्पष्ट बहुमत के चलते उनके दोबारा अध्यक्ष चुने जाने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 27 जुलाई को प्रस्तावित है। 

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में सत्या शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व और सहयोग से एमसीडी को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

आसाराम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मेडिकल बोर्ड गठित कर रिपोर्ट मांगी ये खबर भी पढ़े : आसाराम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मेडिकल बोर्ड गठित कर रिपोर्ट मांगी

उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता वर्ष 2022 के एमसीडी चुनाव में भाजपा द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा करना होगी। पिछले बजट में की गई घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने, विकास कार्यों की निगरानी मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सत्या शर्मा ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद भलस्वा, ओखला और गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ लगातार छोटे हुए हैं और इन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन, पार्कों का रखरखाव, सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर समन्वय का सीधा लाभ राजधानी के लोगों को मिल रहा है और इसी तालमेल के साथ एमसीडी में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। उनके अनुसार, स्थायी समिति ऐसे निर्णय लेगी जिनका सीधा लाभ दिल्ली की जनता को मिले।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जबलपुर : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को जबलपुर में विरोध...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

अंबेडकरनगर। नगर के टांडा रोड स्थित मारुति सुजुकी आरिया बाजार के पास मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर विवाद, महिला घायल, बोलेरो लेकर युवक फरार

संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च...
राष्ट्रीय  दिल्ली 