"नीट है या चीट है" के सांसदों ने लगाए नारे, छात्रों के समर्थन में उतरीं सपा 

डिंपल यादव बोली, अपने अधिकारों के लिए छात्रों को लाठियां खानी पड़ रही है

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने संसद परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कई सांसदों ने प्रदर्शन में भाग लेते हुए परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

प्रदर्शन में सपा सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन, प्रिया सरोज, जियाउर्रहमान बर्क, राजीव राय, रुचि वीरा और धर्मेंद्र यादव सहित कई नेता शामिल हुए। सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर "नीट है या चीट है" जैसे नारे लगाए और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी आज जींद से दिखाएंगे हरी झंडी ये खबर भी पढ़े : भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी आज जींद से दिखाएंगे हरी झंडी

इस दौरान डिंपल यादव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों को लाठियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार, नीट की पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में है और देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा।

सपा सांसद इकरा हसन ने भी मामले में नैतिक जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग करते हुए संबंधित जिम्मेदार लोगों के इस्तीफे की बात कही।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने भी प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है और आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ सख्ती बरत रही है। उन्होंने कहा कि देश के हजारों छात्र अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक प्रकरण में सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने अपनी पार्टी के युवा सांसदों से छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आगे आने और उनका मनोबल बढ़ाने की अपील की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ