दो दिवसीय भ्रमण पर मुख्यमंत्री योगी पहुंचे देवीपाटन मंदिर
गुप्त नवरात्र की अष्टमी को करेंगे मां पाटेश्वी की आराधना
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर वह मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन करेंगे।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां पर देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से देवीपाटन मंदिर पहुंचा।
ये खबर भी पढ़े : श्रीमद्भागवत कथा में भक्त ध्रुव की अटूट भक्ति और भगवान श्रीहरि की महिमा का हुआ भावपूर्ण वर्णनमुख्यमंत्री मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर मां पाटेश्वरी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गायों को चारा भी खिलाएंगे। रात्रि विश्राम के दौरान जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की संभावना भी बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे देवीपाटन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। स्वागत में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, पलटू राम, रामप्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
