स्वस्थ मन ही सशक्त जीवन की नींव
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम का समापन स्वस्थ मन ही सशक्त जीवन की नींव है का संदेश देते हुए समाप्त हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य विषय पर अपने रचनात्मक विचारों को आकर्षक पोस्टर्स के माध्यम से प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर्स का अवलोकन किया और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई उपयोगी सुझाव दिए। दूसरे दिन मेंटल हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी मानसिक स्वास्थ्य जांच करवाई। कैम्प के दौरान विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता, तनाव प्रबंधन, तथा आत्म-देखभाल के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेजसाथ ही मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने पुलिसकर्मियों, मीडिया सहयोगियों व समाज के अन्य सदस्यों को गुलाब का पुष्प भेंट करके उनको मानसिक स्वास्थ्य दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. जागृति शुक्ला, डॉ. नेहाश्री श्रीवास्तव, सक्षम शुक्ला एवं अन्नपूर्णा द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
