गोमती बैराज ब्रिज डेढ़ महीने बंद रहेगा,4 जर्जर गेट बदले जाएंगे,डायवर्जन लागू की मांग

ट्रैफिक पुलिस रूट डायवर्जन प्लान बना रही

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। गोमती बैराज समता मूलक चौक से बालू अड्डा की तरफ के 4 जर्जर गेटों को अब बदला जाएगा। इसके लिए ब्रिज को करीब डेढ़ महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग ने बैराज ब्रिज को 7 मई से 15 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को पत्र भेजकर डायवर्जन लागू करने की मांग की गई है।

दरअसल, गोमती बैराज को अब हाईटेक बनाने की तैयारी चल रही है। गंगा बैराज की तर्ज पर यहां भी मैन्युअल सिस्टम खत्म कर कंप्यूटराइज्ड कंट्रोल सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत बैराज परिसर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से सभी गेट एक क्लिक से खोले और बंद किए जा सकेंगे। परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल बैराज के गेट खोलने और बंद करने की व्यवस्था पूरी तरह मैन्युअल है। 

लखनऊ एयरपोर्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : लखनऊ एयरपोर्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन

ऑपरेटर को प्लेटफॉर्म पर चढ़कर एक-एक गेट संचालित करना पड़ता है। इसमें समय भी ज्यादा लगता है और जोखिम भी बना रहता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सभी गेटों की मोटरों को केंद्रीकृत सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे कंट्रोल रूम से ही पूरा संचालन संभव होगा।

मानचित्र पास कराने से पहले देना होगा फायर सेफ्टी का शपथ पत्र ये खबर भी पढ़े : मानचित्र पास कराने से पहले देना होगा फायर सेफ्टी का शपथ पत्र

सिंचाई विभाग के मुताबिक, गोमती बैराज पर लगे 9 गेट अपनी तय उम्र पूरी कर चुके हैं। इनमें से 2 गेट बदले जाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि 4 और गेट बदलने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए बरेली स्टोर से जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, 7 मई से गेट बदलने का काम शुरू होगा, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके बाद केवल एक गेट को छोड़कर बाकी सभी गेट नए और पूरी तरह कार्यशील हो जाएंगे।

भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल ये खबर भी पढ़े : भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

अधिकारियों का कहना है कि भारी मशीनरी, मरम्मत कार्य और सुरक्षा कारणों से बैराज ब्रिज पर आम वाहनों की आवाजाही रोकना जरूरी है। इसी वजह से 7 मई से 15 जून तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करेगी ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।

विशेषज्ञों का मानना है कि कंप्यूटराइजेशन और नए गेट लगने से गोमती नदी के जल प्रबंधन में बड़ा सुधार होगा। बरसात के दौरान जलस्तर बढ़ने पर गेट तुरंत खोले जा सकेंगे, जिससे शहर के निचले इलाकों में जलभराव का खतरा कम होगा। साथ ही बैराज की निगरानी भी अधिक सटीक और तेज हो सकेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तहसील अधिकारियों की लापरवाही से 300 किसानों की सम्मान निधि अटकी

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तहसील अधिकारियों की लापरवाही से तकरीबन 300 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त...
उत्तर प्रदेश 
तहसील अधिकारियों की लापरवाही से 300 किसानों की सम्मान निधि अटकी

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने कहा- लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर गौरव की अनुभूति
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी

तारातला गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या पहुंची 11, परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
तारातला गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या पहुंची 11, परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण, विभाग को नहीं लगी भनक

उन्नाव। जनपद में अवैध और मानकविहीन निर्माणों पर शिकंजा कसने के जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देशों के बावजूद शहर में...
उत्तर प्रदेश 
बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण, विभाग को नहीं लगी भनक

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था : जेपी नड्डा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था : जेपी नड्डा

उत्तर प्रदेश

तहसील अधिकारियों की लापरवाही से 300 किसानों की सम्मान निधि अटकी

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तहसील अधिकारियों की लापरवाही से तकरीबन 300 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त...
उत्तर प्रदेश 
तहसील अधिकारियों की लापरवाही से 300 किसानों की सम्मान निधि अटकी

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने कहा- लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर गौरव की अनुभूति
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी

बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण, विभाग को नहीं लगी भनक

उन्नाव। जनपद में अवैध और मानकविहीन निर्माणों पर शिकंजा कसने के जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देशों के बावजूद शहर में...
उत्तर प्रदेश 
बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण, विभाग को नहीं लगी भनक

मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से...
उत्तर प्रदेश 
मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन