अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर विशेषसेवा से संजीविनी तक ......

— गर्भधारण से नवजात की देखभाल तक — हर कदम पर नर्सों का समर्पण

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— डॉक्टर और नर्स मिलकर हर उस बच्चे की जिंदगी बचाने का प्रयास करते हैं,जिसमें है धड़कन : डॉ. सलमान

WhatsApp Image 2026-05-11 at 5.55.54 PM (1)

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पूर्व संध्या को लेकर वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला अस्पताल की नर्सों और चिकित्सकों ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की अहम भूमिका को देखा गया । अस्पताल में कार्यरत नर्सें केवल चिकित्सा प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि माँ और नवजात की सुरक्षित जिंदगी की मजबूत आधारशिला हैं।

प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान कहते हैं, “डॉक्टर और नर्स मिलकर हर उस बच्चे की जिंदगी बचाने का प्रयास करते हैं, जिसमें धड़कन है। नर्सें हमारी आँख, हाथ और सबसे बड़ा सहारा हैं। उनके बिना उपचार की कल्पना अधूरी है।” गर्भावस्था के पंजीकरण से लेकर प्रसव पूर्व जांच, सुरक्षित प्रसव, नवजात की शुरुआती देखभाल, स्तनपान में सहयोग, एसएनसीयू और केएमसी वार्ड में निगरानी, संक्रमण से बचाव और परिवार की काउंसलिंग तक—नर्सें हर चरण में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

फर्रुखाबाद जिला सेवायोजन अधिकारी के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद जिला सेवायोजन अधिकारी के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत

“ जन्म के बाद हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है ”

उतरौला में बड़ी ताजिया का जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया ये खबर भी पढ़े : उतरौला में बड़ी ताजिया का जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया

WhatsApp Image 2026-05-11 at 5.55.53 PM (2)

लेबर रूम की नर्सिंग ऑफिसर सुनीता पॉल बताती हैं कि बच्चे का जन्म केवल एक चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि उम्मीद और जिम्मेदारी से भरा संवेदनशील पल होता है।वह कहती हैं, “प्रसव से पहले ही हम पूरी तैयारी कर लेते हैं। लेबर रूम का तापमान, उपकरणों का स्टरलाइजेशन, नवजात के लिए गर्म कपड़े और जरूरत पड़ने पर वार्मर पहले से तैयार रखा जाता है, ताकि जन्म के तुरंत बाद बच्चे को सुरक्षित गर्माहट मिल सके।”सुनीता बताती हैं कि यदि बच्चा स्वस्थ जन्म लेता है, तो लगभग एक मिनट बाद नाल काटकर उसे मां के सीने से लगाया जाता है और स्तनपान शुरू कराया जाता है। इससे बच्चे को अतिरिक्त रक्त मिलता है और एनीमिया का खतरा कम होता है। वहीं यदि नवजात को कोई चिकित्सीय समस्या हो, तो तत्काल प्राथमिक देखभाल देकर उसे एसएनसीयू भेजा जाता है।

एसएनसीयू में निरंतर निगरानी और देखभाल

WhatsApp Image 2026-05-11 at 5.55.53 PM (1)

एसएनसीयू में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर आभा बताती हैं कि नवजात के आने के बाद हर मिनट बेहद अहम होता है।“सबसे पहले बच्चे का शुगर लेवल, ऑक्सीजन स्तर और अन्य जरूरी पैरामीटर जांचे जाते हैं। डॉक्टरों के उपचार के साथ-साथ नर्सें लगातार बच्चे की निगरानी करती हैं। इस दौरान केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि माँ और पूरे परिवार को भी मानसिक और व्यवहारिक सहयोग दिया जाता है,” वह कहती हैं।

कंगारू मदर केयर से मिलती है जीवन को मजबूती

WhatsApp Image 2026-05-11 at 5.55.54 PM (2)

नर्सिंग अधिकारी सोनी बताती हैं कि समय से पहले जन्मे या कम वजन वाले बच्चों के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी) जीवनरक्षक साबित होती है। “हम माताओं और परिवार को समझाते हैं कि बच्चे को दिन में कम से कम 16 घंटे तक केएमसी मिलनी चाहिए। एक बार में कम से कम दो घंटे तक बच्चे को सीने से लगाकर रखना जरूरी होता है। 14 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी स्वस्थ सदस्य यह देखभाल दे सकता है,” वह बताती हैं।

संक्रमण से बचाव पर विशेष जोर

 

नर्सिंग अधिकारी नमिता के अनुसार, नवजात के लिए संक्रमण सबसे बड़ा खतरा होता है। इसलिए साफ-सफाई और हाथ धोने की आदतों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।वह कहती हैं, “हम परिवार को बताते हैं कि बच्चे को छूने से पहले और बाद में साबुन से हाथ धोना जरूरी है। नाखून कटे होने चाहिए और हाथों में अंगूठी, चूड़ी या अन्य आभूषण नहीं होने चाहिए। ये छोटी सावधानियाँ नवजात को बड़े संक्रमण से बचाती हैं।”

माँ की देखभाल भी उतनी ही जरूरी

WhatsApp Image 2026-05-11 at 5.55.53 PM

पोस्टनेटल वार्ड की नर्सिंग अधिकारी आसमा कहती हैं कि प्रसव के बाद परिवार का पूरा ध्यान अक्सर बच्चे पर केंद्रित हो जाता है, जबकि माँ का स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। “ हम लगातार परिवार को समझाते हैं कि छह माह तक केवल स्तनपान कराने के लिए माँ का स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए पौष्टिक आहार, पर्याप्त आराम और आयरन-कैल्शियम की दवाओं का नियमित सेवन बेहद जरूरी है,” वह बताती हैं।

इन नर्सों की भूमिका केवल अस्पताल की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहती। गर्भधारण से लेकर माँ और नवजात को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की शुरुआत देने तक वे एक संवेदनशील, भरोसेमंद और जीवनरक्षक कड़ी बनकर साथ निभाती हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता

इस्तांबुल। कतर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता

शिमला: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चिट्टा इंजेक्शन के ओवरडोज का शक, केस दर्ज

शिमला। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चिट्टे के सेवन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए...
हिमाचल 
शिमला: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चिट्टा इंजेक्शन के ओवरडोज का शक, केस दर्ज

शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

शिमला। एक बेटे पर अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पारिवारिक विवाद के...
हिमाचल 
हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

लखनऊ । बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास