125 करोड़ की ठगी का खुलासा, बैंकिंग सिस्टम तक फैला फर्जीवाड़ा, 08 गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। कानपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े अभियानों में पुलिस ने एक ऐसे संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो डिजिटल अरेस्ट, फर्जी जीएसटी फर्म और बैंकिंग सिस्टम में सेंध लगाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दे रहा था।

पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क से जुड़े आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है और 125 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा किया है।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने गुरुवार को बताया कि थाना बर्रा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एच ब्लॉक पेट्रोल लाइन के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास छापेमारी कर इस गैंग के तीन सदस्यों को मौके से पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ और नेटवर्क की कड़ियों के आधार पर पांच अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया।

एसपी के निर्देश पर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान ये खबर भी पढ़े : एसपी के निर्देश पर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान

पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन में और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार आरोपितों में सोनू शर्मा, सतीश पांडेय, साहिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, तनिष गुप्ता, अमित सिंह, अमित कुमार और आशीष कुमार शामिल हैं।

बैंकिंग सिस्टम के भीतर से चलता था साइबर फ्रॉड
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह केवल साइबर ठगी तक सीमित नहीं था, बल्कि बैंकिंग सिस्टम के भीतर मौजूद कुछ कर्मियों की मिलीभगत से एक पूरा अवैध वित्तीय नेटवर्क चला रहा था।

फर्जी जीएसटी फर्म और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर करंट और ट्रस्ट अकाउंट खोले जाते थे, जिनका इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से आने वाली रकम को खपाने के लिए किया जाता था।

आरोप है कि कुछ बैंक कर्मचारी इन फर्जी खातों को खोलने में मदद करते थे और इसके बदले पांच से 10 प्रतिशत तक कमीशन प्राप्त करते थे। शिकायत आने पर तुरंत पैसा निकाल लिया जाता था ताकि किसी भी प्रकार की ट्रेसिंग न हो सके।

125 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का खुलासा
पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि एक खाते से लगभग 53 करोड़ रुपये का लेन-देन, दूसरे खाते से लगभग 66 करोड़ रुपये, एक अन्य खाते से लगभग 05 करोड़ रुपये, नवी मुंबई साइबर मामले में 58 करोड़ रुपये का डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, इस तरह यह नेटवर्क 125 करोड़ रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड में सक्रिय पाया गया है।

गैंग का तरीका पूरी तरह संगठित और पेशेवर स्तर का था। फर्जी कंपनियों के नाम पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन, बैंक कर्मियों की मिलीभगत से हाई लिमिट अकाउंट खोलना, डिजिटल अरेस्ट और इन्वेस्टमेंट, फ्रॉड की रकम सीधे इन खातों में मंगवाना।

फिर तुरंत रकम निकालकर सिस्टम से गायब कर देना। इसके अलावा बैंकिंग चैनल के भीतर से ही पूरे लेन-देन को कंट्रोल करना। साइबर फ्रॉड की दूसरी परत के रूप में नेटवर्क काम करता था।

यह गिरोह सीधे फ्रॉड नहीं करता था, बल्कि बड़े साइबर अपराधों से आई रकम को “व्हाइट मनी” में बदलने का काम करता था, जिससे यह साइबर क्राइम की सबसे खतरनाक लेयर बन गया था।

पुलिस आयुक्त ने सख्त चेतावनी और अपील करते हुए कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी भी कॉल पर भरोसा न करें। ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी से साझा न करें। संदिग्ध कॉल या लेन-देन की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

रायनएयर की बोइंग 737 फ्लाइट एफआर1879 में तकनीकी समस्या आई। विमान थेसालोनिकी (ग्रीस) से मेमिंगेन (जर्मनी) जा रहा था। खिड़की...
अंतर्राष्ट्रीय 
उड़ान के दौरान रायनएयर के बोइंग विमान की खिड़की टूटने से यात्री घायल, जांच जारी

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

अमेरिका ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की मांग की। जहाजों पर हमला या टोल न लगाने की सार्वजनिक घोषणा...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम, ओमान वार्ता पर दुनिया की नजर

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

लंबे समय से अलग रह रहे थे पति-पत्नी। बाजार में महिला पर अचानक हमला। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को...
पश्चिम बंगाल 
पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने का आरोप। स्वास्थ्य विभाग ने पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा।...
पश्चिम बंगाल 
मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भूस्खलन की आशंका। नदी-नालों का जलस्तर...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस