सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है लोकगीत और लोक नृत्य - संजय द्विवेदी

सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है लोकगीत और लोक नृत्य - संजय द्विवेदी

संत कबीर नगर , सेमरियावां (संत कबीर नगर) ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में समर कैम्प के 20 वें दिन लोकगीत व लोक नृत्य से संबंधित कला का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक इस्तियाक अंसारी व संचालन नोडल शिक्षक कमरे आलम सिद्धकी ने किया। 

                 प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकगीत और लोक नृत्य किसी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे समुदाय की पहचान, मूल्यों और परंपराओं को व्यक्त करते हैं और संरक्षित करते हैं। वे समुदाय के सदस्यों के बीच सामाजिक बंधन को मजबूत करते हैं और मनोरंजन प्रदान करते हैं।
         शिक्षक जुबेर अहमद ने इसके पूर्व प्रतिभागी छात्राओं को योगाभ्यास कराया। योग्यभ्यास के उपरांत लाफिंग एक्सरसाइज, क्लैपिंग एक्सरसाइज कराया गया। प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने बैडमिंटन व शतरंज खेल की भी बारीकियां सीखी।
           प्रतिभागी छात्र शाहिना खातून, उम्मे कुलसुम, अंजनी, अंजुम, सुंदरी, मधु चौधरी, राधिका गौतम, पूनम, अर्शिया फ़िरदौस, नूरमा खातून, सत्यम कुमार, अनुराधा, अफीफा खातून, प्रिंस जायसवाल, कंचन, आयशा खातून, साहिबा, अवधेश सहित अनेक ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
           इस दौरान प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी, मुहम्मद इस्तियाक, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, ओजैर अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, रफी अहमद सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां