किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पांच लोगों को भेजा जेल, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

मोहनलालगंज इलाके से लापता हुई थी नाबालिग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पीजीआई के होटल में तीन दिन किया दुष्कर्म

लखनऊमोहनलालगंज क्षेत्र से लापता 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया और पीजीआई क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर उसके साथ 3 दिन तक दुष्कर्म कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने 24 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 साल की ननद 17 जुलाई को बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू उसे अपने साथ ले गए थे। जब परिजन किशोरी तक पहुंचे तो उसने बताया कि 18 से 20 जुलाई के बीच राबिया और उसके पति विनोद उसे बाइक से पीजीआई क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए थे।

वहां राबिया ने उसकी मुलाकात अपने परिचित द्वारिका रैदास से कराई, जिसने तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर मोहनलालगंज थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर भीषण हादसा, तीन सगे भाइयों की मौत; सात लोग घायल ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर भीषण हादसा, तीन सगे भाइयों की मौत; सात लोग घायल

विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को किसान पथ के पास पूरनपुर गांव से मुख्य आरोपी असरफ नगर ढडवा बिजनौर निवासी द्वारिका रैदास (70), गदियाना मोहनलालगंज निवासी विनोद रावत पुत्र सूरजबली (20), दुर्गेश रावत पुत्र रामचंद्र रावत (26), खुशबू पत्नी दुर्गेश रावत (23), राबिया पत्नी विनोद रावत (18) को गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास ने अन्य आरोपियों की मदद से पीड़िता की से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विनोद रावत, दुर्गेश रावत और खुशबू ने साझा साजिश के तहत किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, अलग-अलग स्थानों पर रखने और मुख्य आरोपी की मदद करने में भूमिका निभाई। राबिया पर आरोप है कि उसने पीड़िता को होटल में ठहराया और द्वारिका रैदास को बुलाकर दुष्कर्म कराया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...

बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन, शिक्षा गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम: प्रताप नारायण

देवरिया।    शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ एवं सतत बनाए रखने की दिशा में शहर के बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर नई...

हाई रिस्क प्रेगनेंसी में 102 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक

लखनऊ। राजधानी में 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए जीवन रक्षक...