आगामी त्यौहारों को देखते हुए आबकारी निरीक्षकों ने किया निरीक्षण
-एसीएस आबकारी,आबकारी आयुक्त,डीएम और पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चला अभियान
-आबकारी निरीक्षक और प्रवर्तन टीमों ने की छापेमारी
लखनऊ। बुधवार आबकारी टीमों ने विभिन्न स्थानों में आगामी त्याहारों को लेकर विशेष अभियान चलाया। आगामी त्यौहार को लेकर यह विशेष अभियान चलाया गया।
जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ करुणेन्द्र सिंह सचान ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर रूटीन निरीक्षण से हटकर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर मुख्य सचिव आबकारी बीना कुमारी मीणा सहित अन्य उच्च अधिकारियों के आदेश के तहत चलाया गया है।
करुणेन्द्र सिंह सचान ने बताया कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण बिक्री और परिवहन की रोकथाम के लिए आबकारी निरीक्षक सेक्टर तीन रेखा श्रीवास्तव ने गाजीपुर,इंदिरानगर इलाके में अभियान चलाया।

आबकारी निरीक्षक सेक्टर बारह संजय पाण्डेय ने कृष्णानगर,आशियाना की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

आबकारी निरीक्षक ज़ोन तीन रामश्याम त्रिपाठी ने मोहनलालगंज,नगराम,निगोहाँ, पीजीआई ने अभियान चलाया। इस दौरान मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा में संदिग्ध घरों, बगीचों, तालाबों के किनारे संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की गई।

दबिश के दौरान मौक़े से लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और 250 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। लहन को मौक़े पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर उपस्थित विक्रेता को दुकान निर्धारित समय से संचालित करने, सीसीटीवी का संचालन 24 घंटे और 7 दिन करने, दुकान पर अधिक से अधिक ब्रांड्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं पॉश मशीन से शत प्रतिशत बिक्री करने के लिए निर्देश दिए। दुकान के सामने या आस पास अवैध रूप से मदिरापान ना कराने के लिए कड़ाई से निर्देश दिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।
