उन्नाव में आबकारी विभाग के दावे फेल, कई गांवों में धड़ल्ले से बन रही अवैध शराब

मौरावा, हसनगंज, व कटरी क्षेत्र के कई गांवों में जारी कच्ची शराब का कारोबार, शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,,

उन्नाव। जिले में आबकारी विभाग की सुस्त कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विभाग भले ही कागजों पर कार्रवाई और पकड़-धकड़ के बड़े दावे कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। कई क्षेत्रों में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री खुलेआम जारी है, जिससे प्रशासनिक दावों की पोल खुल रही है। थाना मौरावा क्षेत्र के ग्राम गौरी, हिलौली, घिनाखेड़ा, हड़हा, घनोखर, मवई, गड़डियन खेड़ा, संदाना और खानपुर में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है।

वहीं हसनगंज तहसील के न्योतनी और कुसुम्भी गांव भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। सदर क्षेत्र के चौरा सहित कटरी क्षेत्र के लालूपुर, सन्नी सराय, लेंगड़ापुर और फत्तेपुर में भी यही हालात बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारण क्षेत्र में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है या फिर कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रहता है।

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पांच लोगों को भेजा जेल, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पांच लोगों को भेजा जेल, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई


इनसेट 

आबकारी विभाग समय-समय पर गुडवर्क दिखाते हुए अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और पकड़-धकड़ का दावा जरूर करता है, लेकिन हकीकत यह है कि क्षेत्र में कच्ची शराब का निर्माण अब भी जारी है। विभाग आंकड़ों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और लहन नष्ट करने की बात कहता है, मगर लगातार सामने आ रही गतिविधियां सवाल खड़े कर रही हैं।
पूर्व में हसनगंज क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के बाद तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी समेत कई लोगों पर कार्रवाई हुई थी। उस घटना ने पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। इसके बावजूद आम चर्चा है कि वर्तमान जिला आबकारी अधिकारी खुद कभी दबिश पर नहीं जाते। ऐसे में विभागीय कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित नजर आती है और पूरी मशीनरी कहीं न कहीं विफल साबित होती दिखाई दे रही है।
पूरे मामले को लेकर जब जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्रा को फोन मिलाया गया घंटी जाती रही लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

क्या बोले उप आबकारी आयुक्त?
मामले में ज़ब उप आबकारी आयुक्त राकेश कुमार सिंह से वार्ता की गयी तो उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आगे भी कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

झारखंड लोक सेवा आयोग ने 8 अन्य एग्जाम कर दिया स्थगित

झारखंड लोक सेवा आयोग : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा  2025...
शिक्षा-रोजगार 
झारखंड लोक सेवा आयोग ने 8 अन्य एग्जाम कर दिया स्थगित

दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं

  राजकोट :इंडिगो फ्लाइट में  कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट दुबई राजकोट...
विचार मित्र 
दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं

कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

टोरंटो : कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

ग्लासगो : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इस कड़ी में मणिपुर की स्टार...
खेल 
 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

सिर्फ शराब ही नहीं फैटी लिवर की ये हैं बड़ी वजह

फैटी लिवर  :फैटी लिवर खतरनाक हो सकता है अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए, फैटी लिवर...
लाइफस्टाइल 
सिर्फ शराब ही नहीं फैटी लिवर की ये हैं बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"